डेली मेल में छपी खबर के अनुसार अमेरिका में एक रियल्टी टीवी शुरू होने वाला है। इस प्रोग्राम का नाम 'बॉर्न इन द वाइल्ड' है।
प्रोग्राम की थीम ऐसी है जिसमें ऐसे यंग होने वाले पेरेंट्स को चैलेंज में शामिल किया गया है जो घर से दूर पर्यावरण के गोद में अपना बच्चा पैदा कर सकते हैं।
इस सीरियल की शर्त ये भी है कि बच्चा पैदा करते वक्त वहां कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इस शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और बच्चा पैदा करते हुए इस महिला का वीडियो शो शुरू होने से पहले ही यूट्यूब पर वायरल हो गया है।