टाइटैनिक और पोजिडन जैसी मूवीज में आपने हिमखंडों को टूटते हुए तो देखा ही होगा। लेकिन क्या कभी देखा है वो नजारा जब इस दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड टूट रहा हो?
दे मेटापिक्चर के मुताबिक ये सीन है जेकबशेवन ग्लेशियर का जो पश्चिमी ग्रीनलैंड में है। चेजिंग आइस नाम की डॉक्यूमेंट्री बना रहे इस ग्रुप के मेंबरों को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि वो दुनिया के सबसे बड़े हिमखंड को टूटते हुए कैप्चर करेंगे।
उन्होंने इस रिकॉर्ड करने के बाद बताया कि ग्लेशियर के टूटने का ये सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला और कई किलोमीटर तक की जगह को इसने घेर लिया।