हम अक्सर बात करते हैं कि चीन, कोरिया और जापान जैसी जगहों में लोग जानवरों से बने अजब-गजब तरह के खाने को बड़े मन से खाते हैं।
जिस खाने के बारे में हम सोचते भी नहीं, वो लोग उसी से बढ़िया रेसिपी तैयार करते हैं और खूब खाते हैं। डेली मेल के मुताबिक जापान की राजधानी टोक्यो में साडाची नाम का एक रेस्टोरेंट है जो जानवरों से बने अजीबोगरीब खाने सर्व करता है।
इसी में शामिल है ये फूड बुलफ्रॉग शशमी। ये एक तरह का मेंढक है जिसे लोगों को जिंदा ही खाने के लिए दे दिया जाता है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहें हैं। इन मेंढकों को जिस तरह से परोसा जाता है उसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।
बुलफ्रॉग शशमी को बनाते हुए एक वीडियो बनाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि शेफ मेंढक को पकड़कर उसकी पहले खाल उतार देता है।