फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स के न आने तक यहां लड़कियां नहीं रखती जमीन पर कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में शायद ही कोई ऐसी जगह होगी जहां भगवान का वास नहीं होगा। लेकिन हम बात कर रहें हैं नेपाल की जहां कुछ चुनी हुई लड़कियों को जन्म से ही मान लिया जाता है देवी।
विज्ञापन


नेपाल में इन चुनी हुई बच्चियों को कुमारी बोला जाता है। डेली मेल में छपी खबर के अनुसार इन्हें देवी भी माना जाता है और इनकी खास तरह से देख-भाल की जाती है।

अचरच की बात ये है कि इन्हें जन्म से लेकर पीरियड्स आने तक मंदिर के अंदर ही भगवान बना रखा जाता है।

माना जाता है भगवान

इन्हें आम लोगों की तरह जीने और पढ़ने-लिखने का भी कोई हक नहीं होता। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इन्हें भगवान मानकर इतने नाजो से रखा जाता है कि इन्हें जमीन पर भी कदम रखने की इजाजत नहीं होती।

इन्हें भगवान की तरह ही सजाया जाता है और मंदिर के बाहर साल भर में तेरह से चौदह बार लोगों के दर्शन के लिए बाहर बिठाया जाता है।

इन्हें इतना खास माना जाता है कि बचपन से लेकर महीना आने तक कभी रथों में तो कभी दूसरे लोगों के कंधों पर बैठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता है। ऐसे में ये लड़कियां खुद से चलना लगभग भूल ही जाती हैं। इन्हें पंडितों की कड़ी सुरक्षा में जीना पड़ता है।

विज्ञापन

भक्त हैं कई

इन बच्चियों को असल में देवी मानने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। इनके दर्शन करने वालों की भीड़ बहुत ज्यादा होती है।

पीरियड्स के आ जाने पर इन्हें देवी के पद को छोड़ना होता है। उसके बाद ये लड़कियां किसी आम लड़की की ही तरह जीवन जीती हैं और स्कूल जाने से लेकर हर काम ऐसे करती हैं जैसे वो कभी देवी रही ही नहीं।

ऐसी लड़कियों को महीना आने के बाद पैदल चलने, खुद की जिंदगी अपने तरह से जीने में शुरूआत में बहुत अजीब महसूस होता है।  

दरिंदगी की हद! अफेयर के शक में बहू को दी खौफनाक सजा



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें