हर देश में त्योहार मनाए जाते हैं। इनका धार्मिक महत्तव होने के कारण लोग इन्हें पूरे तन-मन से मनाते हैं।
डेली मेल के मुताबिक इटली में भी एक ऐसा ही धार्मिक त्योहार मनाया जाता है। इसका नाम होता है फेस्टिवल ऑफ लिजीज।
इस त्योहार में कई लोग मिलकर लकड़ी से बने बड़े और भारी से स्ट्रक्चर को कई किलोमीटर तक संकरी गलियों में खींचते हैं। इस स्ट्रक्चर का एक पिलर 82 फुट लंबा होता है।