फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस की लड़की ने ढूंढ निकाला एक ऐसा खुफिया राज, जिसे जानकर भड़के रक्षा मंत्री और दे डाली चेतावनी

Wed, 05 Dec 2018 02:26 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लाना सेटोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एडवेंचर का शौक रखने वाली रूस की एक लड़की ने खिमकी शहर में घूमते-घूमते ऐसी जगह ढूंढ ली जिसके बारे में कोई नहीं जनता था। दरअसल एक सूनसान इलाके में लाना सेटोर घूमने पहुंचीं और उसे एक फैक्ट्री नजर आ गई। वहां साफ शब्दों में प्रवेश वर्जित लिखा हुआ था लेकिन लाना इसे नजरअंदाज करते हुए अंदर घुस गई। उसकी इस हरकत पर डिफेंस मिनिस्टर तक ने उसे चेतावनी दे डाली। 

विज्ञापन

- फोटो : सोशल मीडिया
लाना के मुताबिक मैप पर ऐसी कोई फैक्ट्री नजर नहीं आ रही थी इसलिए उसने इसके अंदर जाकर देखने का फैसला किया कि आखिर ये किसी चीज की फैक्ट्री थी। वह फैक्ट्री के अंदर सुरंग के जरिये घुंसी।  लाना को पता था कि, प्रवेश वर्जित होने के बावजूद घुसने पर कुछ भी हो सकता है लेकिन बिना परवाह किये वह अपनी टीम के साथ देर रात फैक्ट्री का पता लगाने के लिए जा पहुंची। 

 

- फोटो : सोशल मीडिया
लाना के मुताबिक जब वो फैक्ट्री में पहुंची तो उनकी आंखे खुली रह गयीं। फैक्ट्री के अंदर विशाल मशीनें लगी हुई थीं लेकिन वहां कोई नजर नहीं आया और फैक्ट्री में कोई गार्ड भी नहीं था। हालांकि, टीम इस बात का पता नहीं लगा पायी की उस फैक्ट्री में आखिर क्या बनाया जाता है। बहरहाल, लाना की टीम ने फैक्ट्री की तसवीरें लेना शुरू कर दिया। 

 

फैक्ट्री में घुसने का रास्ता किसी खुफिया सुरंग जैसा था लेकिन अंदर जाने पर सब दांग रह गए क्यूंकि लाना के अनुसार अंदर से फैक्ट्री ऐसी थी जैसे कोई शहर बसा हो। थोड़ी देर बाद जब टीम धीरे-धीरे आगे बढ़ी तो उन्होंने पता लगा ही लिया की वहां क्या बनता है। दरअसल उस फैक्ट्री में रूस की सेना के हथियारों के पार्ट्स बनाये जाते हैं। इस बात का पता चलते ही लाना और उसकी टीम समझ गई की वहां से जल्द निकल जाने में ही भलाई है। 

 
विज्ञापन

उत्सुक लाना ने अपनी इस खोज के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसी उत्सुकता में लाना ने खुफिया जगह की तस्वीरें भी अपलोड कर दी। जिसके बाद सुरक्षा मंत्रालय को जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मामला यहीं नहीं रुका लाना के घर मंत्रालय की ओर से नोटिस भी भेजा गया। ये नोटिस डिफेंस मंत्री दिमित्री रोगाजिन की ओर से जिसमे साफ लिख हुआ था की यदि ऐसी गलती दुबारा दोहराई गई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें