फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन की इस डरावनी हवेली से आज भी आती है लड़कियों के चिल्लाने की आवाजें

Fri, 07 Dec 2018 02:04 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्पेन का कासा एनकांटडा सबसे डरावना घर माना जाता है और इस प्रेतवाधित घर यानि हांटेड हाउस के पीछे की कहानी वास्तव में डरावनी है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगी। इस हांटेड हाउस को कोर्टीजो जुराडो के नाम से भी जाना जाता है, यह स्पेन के एंडलुसिया के सबसे धनी परिवारों में से एक मैलागा के परिवार द्वारा खरीदा और बनाया गया था। ऐसा कहा जाता है की इस भयावह घर को एक भव्य कृषि उद्यम बनाने की योजना के लिए खरीदा गया था ।

विज्ञापन

प्रेतवाधित कासा एनकांटडा की कहानी 1850 में शुरू हुई जब रहस्यमय सायों को चारों ओर घूमते देखा जाने लगा था, कमरे में रोशनी दिखाई देती थी और गायब हो जाती थी। साथ ही, चीजें अपने आप जगह से हिलने-गिरने लगीं और अजीब से शोर सुनाई देने लगे।

लोगों का कहना है की घर के अंदर गंभीर अपराध और यातनाएं हुई हैं क्योंकि ये डरावना घर काफी समय पहले बनाया गया था। वर्ष 1925, जुराडो परिवार ने इस संपत्ति को खरीद लिया और इसमें होने वाली डरावनी और असाधारण गतिविधियों के लिए ये इमारत स्पेन की सबसे डरावनी हवेली के रूप में जानी जाने लगी।

हालांकि, कासा एनकांटडा के पीछे की कहानी हेरेडिया परिवार के समय से ही चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि ये परिवार दूसरे अमीर परिवारों के साथ मिलकर 18 से 21 साल की लड़कियों का अपहरण किया करते थे। 
विज्ञापन

जिसके बाद पीड़ितों के साथ दुष्कर्म और हत्या कर उन्हें हवेली में ही दफना दिया गया था। उस समय कई लड़कियां गायब हुईं, लेकिन कोई भी साबित नहीं कर पाया की इस अपराध के पीछे हेरेडिया परिवार का हांथ था। हालांकि, हर रात, हांटेड हाउस से चिल्लाने की आवाजें आती हैं जो कहा जाता है कि उन्ही लड़कियों की आवाज होती है और वे इंसाफ के लिए चिल्लाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें