आप इसे एक गुस्साए बॉस की झल्लाहट ही कहेंगे। मामला कुछ ऐसा है कि चीन के गोंगजी शहर में एक बॉस अपने सभी कर्मचारियों से पूरा काम लेता था।
ईचाइनासिटीज के मुताबिक वेतन मांगने पर वो बार-बार यही कहता कि जब तक प्रोजेक्ट खत्म नहीं हो जाता, तब तक वो कर्मचारियों को वेतन नहीं बांटेगा।
इस बात से कर्मचारियों में बड़ा ही गुस्सा था। जब विरोध करने के बावजूद भी बॉस ने उन लोगों को प्रोजेक्ट के खत्म होने से पहले वेतन देने से इंकार कर दिया तो वो लोग मामले को लेकर लोकल लेबर बोर्ड चले गए।
बॉस हार गया केस
लेबर बोर्ड ऑफिस ने पाया कि सभी कर्मचारियों की मांग बिल्कुल सही है और उन्हें उनके रूपए न देकर बॉस गलत कर रहा है।
इसलिए ऑफिस ने केस को कर्मचारियों के पक्ष में करते हुए बॉस को जल्द से जल्द सभी वर्करों की तनख्वाह देने का ऑर्डर दिया।
केस हारने के बाद और अपने मन के खिलाफ जाकर कोर्ट को सुनना अब बॉस की जिम्मेदारी थी।
तो इस तरह फूटा गुस्सा
बॉस ने अपने गुस्से को जताते हुए सभी वर्करों के साथ अजीबोगरीब काम किया। उसने उनके रूपए चेक या फिर कैश में लौटाने के बजाए सिक्कों में लौटाए।
उसने सभी वर्करों में कुल तीन सौ किलो के सिक्के बांटे। तीन सौ किलो के सिक्के लगभग 50000 सिक्के थे।
वेतन को इस रूप में पाकर सभी वर्कर दंग रह गए। लेकिन उन्हें बाद में इस बात की समझ आ गई कि हारे बॉस ने अपने गुस्से को दिखाते हुए ऐसा काम किया है।
भारत में भी हो चुका है ऐसा मामला
सिक्कों में रकम लौटाने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले अपने देश में भी सैंमसंग और ऐपल के बीच चले विवाद में सैमसंग ने ऐपल को 1.05 बिलियन की बड़ी रकम अनोखे ढ़ंग से भेजी थी।
दोनों टेक जायंट्स के बीच चली भिड़ंत में सैमसंग ने ऐपल को इस रकम को तीन ट्रकों में सिक्कों में अदा किया था। ये रकम कंपनी के ऐपल कंपनी के हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया में भेजी थी।
ये तस्वीर नायरालैंड डॉट कॉम सी ली गई है।
यहां जनसंख्या बढ़ाने के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित