जब हारवर्ड युनिवर्सिटी में एक अजीबोगरीब किताब पाई गई, तो जैसे जब हैरान रह गए। उस किताब की शक्ल किसी भी आम बुक से बिल्कुल अलग थी।
हफपोस्ट में छपी खबर के अनुसार उस किताब का कवर दफ्ती जैसा दिख रहा था लेकिन वो था एकदम मुलायम और गौर से देखने पर कुछ अलग।
उस किताब को जांच के लिए भेजा गया। जांच में पाया गया कि इस बुक का कवर इंसानी खाल का है। ये भी पाया गया कि इस बुक में किसी औरत के पीठ की खाल लगाई गई है।