फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलादीन के चिराग जैसी दिखेंगी यहां की नई इमारतें, ये हैं तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई एक ऐसा शहर है जो आपको और हमें बार-बार चकित करता रहता है। कभी वहां के अमीर लोगों की जीवनशैली तो कभी वहां के अनोखे सिटी प्लान।
विज्ञापन


फ्यूचरऑफदुबई के मुताबिक एक बार और दुबई हमें विस्मित करने के लिए तैयार है। उनका अगला महा-प्रोजेक्ट है 'अलादीन शहर'। ये एक ऐसी इमारतों का नेटवर्क होगा जिसका आकार अलादिन के चिरागनुमा होगा।

इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जा चुका है। ये अपने विकास के पहले चरण में है। इसे दुबई क्रीक के बिल्कुल मध्य में बनाया जाएगा। ये युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की श्रेणी में जल्द ही आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं शताब्दी से प्रेरित

दुबई क्रीक पर अलादिन शहर के निर्माताओं का कहना है कि इस शहर का प्लान उन्होंने 11वीं शताब्दी के से प्रेरित होकर बनाया है।

उनका कहना है कि दुबई क्रीक से पूर्वी अफ्रीका और फिर भारत और चीन तक इन्हीं चिरागनुमा पात्रों में चीजें सागर से इधर से उधर की जाती थीं।

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कई कमर्शियल ऑफिस, होटल और घर बनाए जाएंगे जो 450 मीटर तक फैले होंगे। इसमें तीन बड़े टावर भी होंगे।

इस शहर को पुरानी दुबई से दूर बसाया जाएगा और यहां पार्किंग से लेकर हर चीज की सुविधा भी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें