सर्दी में लकड़ियां जलाना और घंटों उसके सामने बैठकर आग तापना एक अजब सी राहत देता है। पर जरा सोचिए तब क्या हो जब इस आग के लिए आप ही लकड़ी काट रहें हों और उस लकड़ी से कुछ ऐसा निकल आए जिसको आप कभी ना भूल पाएं?
डेली मेल के मुताबिक ब्रिटेन के विल्टशायर में रहने वाले एक होटल के मालिक बिली हार्ली को अपने ही होटल के पास एक पेड़ का तना काटते हुए तने के अंदर एक एलियन जैसा चेहरा दिखाई दिया।
होटल आइजेल ऑफ स्काई के पास ऐसा हुआ। जैसे ही उन्हें लगा कि पेड़ के अंदर एलियन जैसा कुछ बना हुआ है, तभी बिली ने अपनी पत्नी को फौरन फोन लगाया और बुलाया।