अक्सर मां-बाप अपने बच्चों की बात को मजाक में टाल देते हैं। वो बच्चों की बात शायद इसलिए अनसुनी कर देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है उनकी बात इतनी जरूरी नहीं। सबसे पहले तो पेरेन्ट्स अपने बच्चे को बच्चा समझने की गलती कर बैठते हैं और इसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है।
ब्लू व्हेल गेम इस शब्द से शायद ही कोई अनजान हो। ये गेम अब तक कई बच्चों की जान ले चुका है। हाल ही में मामला हरियाणा के पंचकूला का सामने आया है। जहां एक 17 साल के लड़के ने खुदकुशी कर ली।
पढ़ें- पत्नी ने पति को थमाई सब्जियों की ये लिस्ट, इस वजह से हो रही है वायरल