फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dangerous Serial Killer: दुनिया का वो खतरनाक सीरियल किलर, जिसने सिर्फ रुमाल से ही कर दी थी 900 लोगों की हत्या

Wed, 06 Aug 2025 01:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dangerous Serial Killer: इस सीरियल किलर का नाम था ठग बेहराम। बेहराम को किंग ऑफ ठग भी कहा जाता है। कहा जाता है कि वर्ष 1790 से 1840 के बीच में कुख्यात रहे ठग बेहराम से अंग्रेज भी घबराते थे, क्योंकि वह लूट के इरादे से लोगों को अपना शिकार बनाता था। 
विज्ञापन
दुनिया का वो खतरनाक सीरियल किलर, जिसने सिर्फ रुमाल से ही कर दी थी 900 लोगों की हत्या - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Most Dangerous Serial Killer: दुनिया में कई प्रसिद्ध सीरियल किलर हुए हैं, जिनके बारे में जानकर इंसान की रूह कांप जाती है। जुर्म के इतिहास में ऐसे कई सीरियल किलर्स के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने अपनी सिलसिलेवार हत्याओं के कारण लोगों के मन में खौफ पैदा किया है। वर्षों पहले एक ऐसा ही सीरियल किलर भारत में भी था। इसके बारे में कहा जाता है कि उसने हत्याओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 

विज्ञापन


इस सीरियल किलर का नाम था ठग बेहराम। बेहराम को किंग ऑफ ठग भी कहा जाता है। कहा जाता है कि वर्ष 1790 से 1840 के बीच में कुख्यात रहे ठग बेहराम से अंग्रेज भी घबराते थे, क्योंकि वह लूट के इरादे से लोगों को अपना शिकार बनाता था और बेहद ही अनोखे तरीके से शिकार का गला घोंटकर उनकी हत्या कर देता था। 

बताया जाता है कि बेहराम एक बार जिस रास्ते से गुजरता था, वहां लाशों की ढेर लग जाती थी। उसका एक बड़ा गिरोह होता था, जो व्यापारियों और पर्यटकों के बीच वेष बदलकर उनके साथ लग जाता था और मौका देख कर लोगों की हत्याएं कर देता था और फिर उनका सारा सामान लूट लेता था। 
विज्ञापन


एक अंग्रेज जेम्स पैटोन के मुताबिक, बेहराम ने अपनी पूरी जिंदगी में 931 लोगों को मौत की हत्या की थी और उसने इन हत्याओं का जुर्म भी कबूल किया था। कहा जाता है कि वह अपने साथ एक रुमाल रखता था और उसी रुमाल से गला घोंटकर उसने 900 से ज्यादा लोगों की हत्या की थी। ठग बेहराम के बारे में कहा जाता है कि उसके जुर्म के लिए उसका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।  

Female Spies: दुनिया की पांच खतरनाक जासूस महिलाएं, जिनके बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

कहा जाता है कि बेहराम के खौफ से दिल्ली से लेकर ग्वालियर और जबलपुर तक व्यापारियों, पर्यटकों, सैनिकों और तीर्थयात्रियों ने रास्ता चलना ही बंद कर दिया था, क्योंकि उनका पूरा का पूरा काफिला ही रहस्यमय तरीके से रास्ते से गायब हो जाता था। हैरानी की बात तो ये थी कि उनकी लाशें तक पुलिस को नहीं मिलती थीं। 

साल 1809 में एक अंग्रेज अफसर कैप्टन स्लीमैन को ये जिम्मेदारी सौंपी गई कि वो गायब हो रहे लोगों के रहस्य का पता लगाएं। बाद में उन्होंने अपनी जांच में इस बात का खुलासा किया था कि ठग बेहराम का गिरोह ही लोगों की हत्याएं करता था और उनकी लाश तक गायब कर देता था। कैप्टन स्लीमैन के मुताबिक, बेहराम के गिरोह में करीब 200 ठग और हत्यारे थे। 

Baba Vanga: आसमान से बरसेगी आग, जमीन से फूटेगी ज्वाला, बाबा वेंगा की अगस्त महीने की भविष्यवाणी से डरी दुनिया

कैप्टन स्लीमैन ने कई वर्षों तक बेहराम की तलाश की और आखिरकार 10 साल बाद उन्हें सफलता मिली। बेहराम को गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय उसकी उम्र करीब 75 साल थी। वर्ष 1840 में बेहराम को उसके जुर्म के लिए फांसी की सजा दे दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें