इस सोने के सिक्के को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में मंगलवार को पर्थ मिंट फिजिकल गोल्ड ईटीएफ की लॉन्चिंग पर एक दिन के लिए प्रदर्शित किया गया। इस सोने के सिक्के की शुद्धता 99.9% है। इस सिक्के की चौड़ाई 80 सेंटीमीटर है और इसकी मोटाई 12 सेंटीमीटर है। इस सोने के सिक्के को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया जा चुका है। पर्थ मिंट के सीईओ रिचर्ड हेस ने बताया कि वे लोग जो अपने पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में सोने में रुचि रखते हैं। वो देख सकते हैं कि आप इतने कम कीमत में अच्छा धन संग्रह कर सकते हैं।