फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 14 साल तक बैंक में संभाला काम, नौकरी गई तो फुटपाथ पर मांगी मदद, दिखा बेरोजगारी का दर्द

Mon, 01 Sep 2025 06:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: बेंगलुरु की एक बिजी सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल के पास फुटपाथ पर एक शख्स बैठा दिखाई दिया। उसके पास एक बैकपैक रखा हुआ था और उसने अपने हाथ में एक नोट पकड़ा हुआ था। उस नोट में लिखा था कि उसके पास बैंकिंग क्षेत्र में 14 साल का अनुभव है, लेकिन अब वह बेरोजगार और बेघर है। इसके साथ ही उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन
फुटपाथ पर बैठकर मांगी मदद - फोटो : reddit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार इंसान की जिंदगी में ऐसा दौर आता है जब सब कुछ ठीक होते हुए भी हालात अचानक बिगड़ जाते हैं। कई लोग वर्षों तक मेहनत करके नौकरी में अच्छा अनुभव जुटा लेते हैं, लेकिन समय का खेल ऐसा होता है कि बाद में वे नौकरी से हाथ धो बैठते हैं और फिर चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें काम नहीं मिल पाता। कुछ ऐसा ही किस्सा बेंगलुरु से सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
दरअसल बेंगलुरु की एक बिजी सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल के पास फुटपाथ पर एक शख्स बैठा दिखाई दिया। उसके पास एक बैकपैक रखा हुआ था और उसने अपने हाथ में एक नोट पकड़ा हुआ था। उस नोट में लिखा था कि उसके पास बैंकिंग क्षेत्र में 14 साल का अनुभव है, लेकिन अब वह बेरोजगार और बेघर है। इसके साथ ही उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई थी। उसके पास एक छोटा सा कागज भी पड़ा था, जिस पर क्यूआर कोड बना हुआ था। माना जा रहा है कि यह क्यूआर कोड डिजिटल दान के लिए था, ताकि लोग अगर चाहें तो उसकी मदद ऑनलाइन पैसे भेजकर कर सकें।

IT grad in the Silicon Valley fo India's signal 💔
विज्ञापन

byu/Being-Brilliant in Bengaluru
IT grad in the Silicon Valley fo India's signal 💔
byu/Being-Brilliant in Bengaluru


लोगों ने शेयर किया पोस्ट
इस पूरी घटना की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने साझा की। उसने लिखा, “बेंगलुरु के एक सिग्नल पर इस आदमी को देखा। उसे देखकर दिल टूट गया, लेकिन मैं सोच रहा हूं कि यह समाज की विफलता है या उसकी खुद की पसंद का नतीजा?” यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, “यह हमारे देश की कठोर सच्चाई है कि हम कॉलेज से पास हुए युवाओं में से 1 प्रतिशत को भी नौकरी देने के लिए मुश्किल से रिसोर्स जुटा पाते हैं।” वहीं, एक और ने सवाल उठाया कि अगर वह शारीरिक रूप से पूरी तरह ठीक है, तो उसे काम करने में क्या दिक्कत है? उसके अनुसार, बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में ढेरों काम के मौके मिल सकते हैं। हो सकता है कि नौकरी बहुत ज्यादा तनख्वाह न दे, लेकिन इंसान की जरूरतों के लिए काफी होगी। उस यूजर ने आगे लिखा, “जिंदगी कठिन और अक्सर नाइंसाफी से भरी होती है, लेकिन आपको खुद अपने पैरों पर खड़ा होना होगा। कोई और आपके लिए ये लड़ाई नहीं लड़ेगा।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें