फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पानी को लेकर महिलाओं की हुई हाथापाई, एक-दूसरे के खींचे बाल और मारी लात, वीडियो देख लोग हैरान

Mon, 30 Jun 2025 04:29 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के एक मोहल्ले में जैसे ही पानी का टैंकर पहुंचा, मोहल्ले के लोग पानी भरने के लिए इकट्ठा हो गए। गर्मी के मौसम में पानी का मिलना किसी राहत से कम नहीं होता, इसलिए लोगों ने जल्दी पानी पाने के लिए अपनी जगह बनाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पानी के लिए महिलाओं की हुई लड़ाई - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी का मौसम आते ही देश के कई शहरों में पानी की कमी विकराल रूप ले लेती है। पानी के लिए लोग घंटों लाइन में लगने को मजबूर होते हैं और कई बार मामला इतना बिगड़ जाता है कि छोटी-छोटी बातों पर बड़े-बड़े झगड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो पानी को लेकर होने वाली मारामारी की तस्वीर दिखाते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है, जहां पानी भरने की बारी को लेकर दो महिलाएं आपस में बुरी तरह भिड़ गईं और देखते ही देखते पूरी गली को जंग का मैदान बना दिया। यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के एक मोहल्ले में जैसे ही पानी का टैंकर पहुंचा, मोहल्ले के लोग पानी भरने के लिए इकट्ठा हो गए। गर्मी के मौसम में पानी का मिलना किसी राहत से कम नहीं होता, इसलिए लोगों ने जल्दी पानी पाने के लिए अपनी जगह बनाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच पहले पानी भरने को लेकर दो महिलाओं के बीच बहस शुरू हो गई। शुरुआती तू-तू मैं-मैं थोड़ी देर में इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा और गली में मौजूद बाकी लोग भी इस झगड़े में कूद पड़े।



पानी के लिए महिलाओं के बीच हुई लड़ाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी का टैंकर गली में खड़ा है और लोग अपनी-अपनी बाल्टियों के साथ लाइन लगाए बैठे हैं। तभी महिलाओं के बीच पानी भरने की बारी को लेकर बहस शुरू हो जाती है। बहस इतनी तेजी से उग्र होती है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे को धक्का मारने लगती हैं और मारपीट शुरू हो जाती है। इस दौरान एक युवक, जो तौलिया लपेटे हुए है, भी इस झगड़े में शामिल हो जाता है। और हैरान करने वाली बात यह होती है कि उसके पास खड़ा एक छोटा बच्चा भी महिलाओं को लातें मारने लगता है। यह बच्चा इतना आक्रामक नजर आता है कि देखने वालों को भी झटका लगता है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह पूरी घटना वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। बाद में यह वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं। किसी ने लिखा, “पानी के लिए इतना बड़ा झगड़ा पहली बार देखा है,” तो किसी ने कहा, “महिलाओं की लड़ाई तक तो समझ आता था, लेकिन ये बच्चा बीच में क्यों उछल रहा है?” वहीं कुछ लोगों ने गर्मियों में पानी की किल्लत और प्रशासन की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया और लिखा कि समय पर पानी की सप्लाई होती तो इस तरह की शर्मनाक घटनाएं सामने नहीं आतीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें