निर्माण विहार में एक महिला थार खरीदने के लिए गई थी, जहां उसने शोरूम की पहली मंजिल से ही कार को नीचे कुदा दिया। ये घटना अब देशभर में खूब सुर्खियां बटोर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की वीडियो वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार का है। निर्माण विहार में एक महिला थार खरीदने के लिए गई थी, जहां उसने शोरूम की पहली मंजिल से ही कार को नीचे कुदा दिया। ये घटना अब देशभर में खूब सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला ने सोमवार शाम को निर्माण विहार के महिंद्रा शोरूम में 27 लाख रुपये की थार खरीदी थी। थार खरीदने के बाद उसकी पूजा भी शोरूम के अंदर की गई। पूजा करने के बाद महिला को कार का पहिया नींबू के ऊपर चढ़ाना था। नींबू पर कार का पहिया चढ़ाने के लिए जैसी कार में बैठकर महिला ने एक्सीलेटर दिया उसके बाद जो हुआ वह काफी खतरनाक था।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला ने कार में बैठने के बाद तेज एक्सीलेटर दे दिया। इस कारण कार सामने अचानक शीशे से जाकर टकरा गई और सीधे 15 फीट नीचे गिरी। हालांकि, कार जैसे ही नीचे गिरी उसके भीतर एयरबैग्स खुल गए। इस कारण महिला की जान बच गई।
इस घटना में महिला और एक कर्मचारी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।
इस घटना पर बात करते हुए पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया है कि मामले पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसके अलावा घटना को लेकर कोई पुलिस कॉल भी नहीं हुई। इस घटना का वीडियो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।