फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: 42 साल तक बंद रहा फ्लैट, ताला खुलते ही कांप उठे अधिकारी, जानें रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

Mon, 03 Aug 2026 03:42 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में रहने वाली हेडविगा गोलिक को साल 1966 के बाद किसी ने नहीं देखा। पड़ोसियों ने मान लिया कि वह शहर छोड़ चुकी हैं। 42 साल बाद संपत्ति विवाद के दौरान जब पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा तो दंग रह गए। 
विज्ञापन
कुर्सी पर बैठी मिली महिला की लाश - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार किसी इंसान की जिंदगी और उसकी मौत, दोनों ही दुनिया की नजरों से ओझल रह जाती हैं। क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब से जुड़ी एक ऐसी ही घटना आज भी लोगों को हैरान कर देती है। यह सिर्फ एक रहस्यमयी मौत की कहानी नहीं, बल्कि समाज में बढ़ते अकेलेपन और लोगों के बीच कम होते जुड़ाव की दर्दनाक तस्वीर भी पेश करती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी कहानी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह कहानी
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक साल 1924 में जन्मीं हेडविगा गोलिक को आखिरी बार वर्ष 1966 में उनके पड़ोसियों ने देखा था। इसके बाद वह अचानक नजर आना बंद हो गईं। समय बीतता गया, लेकिन किसी ने उनके बारे में गंभीरता से जानने की कोशिश नहीं की। आसपास रहने वाले लोगों ने यह मान लिया कि शायद वह कहीं और रहने चली गई हैं। धीरे-धीरे उनका फ्लैट हमेशा के लिए बंद हो गया और उनके बारे में पूछने वाला भी कोई नहीं बचा।

पुलिस ने ताला तोड़कर घर में ली एंट्री
यह सन्नाटा पूरे 42 वर्षों तक कायम रहा। फिर साल 2008 में उनकी संपत्ति से जुड़े एक कानूनी विवाद के कारण पुलिस और अदालत के अधिकारियों को फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर जाना पड़ा। जैसे ही दरवाजा खुला, वहां मौजूद हर व्यक्ति शॉक रह गया। फ्लैट के भीतर का सीन मानो समय के किसी पुराने पन्ने पर ठहर गया था। कमरे में रखा सामान वर्षों से उसी अवस्था में मौजूद था। सबसे चौंकाने वाला सीन वह था, जहां हेडविगा गोलिक की बॉडी एक कुर्सी पर कंबलों में लिपटी हुई मिली। उनके पास एक कप चाय रखा था और सामने टेलीविजन मौजूद था। ऐसा लग रहा था जैसे वह कुछ ही पल पहले टीवी देखते हुए बैठी हों।
विज्ञापन


कब हुई मौत?
जांच के दौरान सामने आया कि हेडविगा गोलिक की मौत उसी दौरान हुई थी, जब वह टीवी देख रही थीं और चाय पी रही थीं। इसके बाद उनका फ्लैट बंद रह गया और किसी को भी उनके निधन का पता नहीं चल सका। जब यह मामला सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोगों के लिए इस पर विश्वास करना मुश्किल हो गया। वहीं, पड़ोसियों ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने यह मान लिया था कि हेडविगा शहर छोड़ चुकी हैं। अगर किसी ने समय रहते उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया होता या उनका हालचाल जानने की कोशिश की होती तो शायद यह हैरान करने वाला मामला 42 साल बाद दुनिया के सामने नहीं आता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें