डेटिंग एप पर नहीं मिला कोई लड़का, तो महिला ने हाइवे पर लगवा दिए होर्डिंग
- फोटो : marrylisa Website
Viral News: सोशल मीडिया पर कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, कैलिफोर्निया में सड़कों पर एक होर्डिंग लगाई गई जिसकी हर तरफ चर्चा है। दरअसल, एक 42 साल की महिला ने पार्टनर की तलाश करते करते परेशान हो गई जिसके बाद उसने शहर की सड़कों पर होर्डिंग लगवाया है ताकि शादी के लिए उसके कोई लड़का मिल जाए। महिला ने मशहूर हाइवे 101 पर दर्जनों बिलबोर्ड किराए पर लिए हैं जिसपर उसने अच्छा खासा पैसा भी खर्च किया है। हाइवे से गुजरने वाले सभी यात्री शादी का यह एड देखते हैं।
हाइवे पर होर्डिंग लगवाने वाली महिला का नाम लिसा है, जो कैलिफोर्निया की विंटेज कपड़ों की बिक्री का काम करती हैं। उन्होंने इस बारे में बात एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं खुद को सबके सामने ला रही हूं अगर लोगों को पता चले कि मुझे इसकी कितनी कीमत चुकानी पड़ रही है, तो वे चौंक जाएंगे। महिला ने कहा कि यह कोई कोई मजाक नहीं है, क्योंकि इसके लिए मैंने अच्छा खासा पैसा खर्च किया है, मुझे अपना पति ढूढ़ंना है।
शादी के प्रस्ताव के होर्डिंग सांता क्लारा और सैन फ्रांसिस्को के बीच 45 किलोमीटर तक लगाए हैं। शादी के लिए अप्लाई करने के लिए बिलबोर्ड में एक वेबसाइट भी दी गई है। जहां पर जाकर लोग आवेदन कर सकते हैं। होर्डिंग का किराया बदलता रहता है। लिसा हर बिलबोर्ड के लिए अलग-अलग पैसा देती हैं, जो इस बात पर निर्भर है कि उस जगह की कितनी मांग हैं। दिन का समय क्या है और होर्डिंग कहां पर लगी है।
Viral Video: शख्स ने ट्रेन में सीट पाने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग
Viral News: तीन दोस्तों की रहस्यमयी मौत, इंस्टाग्राम रील के बाद हाथ पकड़ झील में कूदे, वजह तलाश रही पुलिस
डेटिंग ऐप्स पर नहीं मिला लड़का
दरअसल, अप्रैल में लिसा का रिश्ता टूट गया, जिसके बाद उन्होंने कई डेटिंग ऐप पर कोशिश की। हालांकि, शादी के लिए उन्हें लड़का नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लिसा को होर्डिंग के जरिए शादी करने पर कोई परेशानी नहीं है। वह चाहती है उसका साथी 35 से 45 साल का हो, धार्मिक और राजनीतिक मान्यताओं में मेल खाता हो और स्वस्थ जीवन शैली अपनाता हो।