फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बिना टिकट के सफर कर रही थी महिला, जैसे ही TTE ने पकड़ा तो शुरू कर दिया ड्रामा, देखें वीडियो

Mon, 04 Aug 2025 07:08 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला टीटीई और उसके साथ मौजूद रेलवे स्टाफ से उलझ रही है। महिला टिकट न होने की बात स्वीकार नहीं करती बल्कि अपनी स्थिति का हवाला देती है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट के अंदर भाग रही थी महिला - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे यात्रा के दौरान टिकट लेना हर यात्री का कर्तव्य होता है, लेकिन कई बार कुछ लोग इस नियम को नजरअंदाज करते हुए बिना टिकट यात्रा करने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक मामले का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट नजर आती है और जब उससे टिकट मांगा जाता है तो वह बहस पर उतर आती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला टीटीई और उसके साथ मौजूद रेलवे स्टाफ से उलझ रही है। महिला टिकट न होने की बात स्वीकार नहीं करती बल्कि अपनी स्थिति का हवाला देती है। जबकि टीटीई का काम यात्रियों के टिकट चेक करना होता है और उसके पास फाइन लगाने या कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार भी होता है।



बिना टिकट पकड़े जाने पर महिला का ड्रामा शुरू
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्टेशन पर हंगामे का माहौल बन जाता है। एक सरदार जी महिला का बैग हाथ में लेते हैं और इस पर महिला ऊंची आवाज में चिल्लाने लगती है। टीटीई कहता है, “ये मैडम टिकट नहीं दिखा रही हैं।” जवाब में महिला कहती है, “आपको मेरी हालत देखनी चाहिए।” इसके बावजूद टीटीई का रुख सख्त बना रहता है और वह लगातार टिकट से जुड़े सवाल करता है।
विज्ञापन


टीटीई ने भी कर दी सख्ती
महिला, जो पहले से ही तनाव में नजर आ रही है, तेज आवाज में चिल्लाने लगती है और ‘इमरजेंसी’ का हवाला देने लगती है। इसके बाद महिला और सरदार जी के बीच बहस शुरू हो जाती है, जहां दोनों एक-दूसरे के व्यवहार पर सवाल उठाते हैं। अंत में टीटीई महिला से दो टूक कहता हैॉ या तो टिकट दिखाओ या फिर फाइन भरो। करीब 70 सेकंड के इस वीडियो में पूरा घटनाक्रम कैद है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है, “भारतीय रेलवे के अंदर क्लेश। इस महिला ने टिकट दिखाने की बजाय दौड़ लगा दी।” अब तक इस क्लिप को 1.3 लाख से अधिक व्यूज़ और डेढ़ हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने वाले कई यूजर्स का मानना है कि महिला आर्थिक रूप से इतनी सक्षम लग रही है कि वह टिकट खरीद सकती थी, फिर बेवजह बहस क्यों? एक यूजर ने कमेंट किया, “वह पूरी तरह से फिट लग रही है, जुर्माना भरने लायक है, फिर इतनी नौटंकी क्यों कर रही है?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “एक टिकट के लिए इतना हंगामा क्यों? आखिर इसकी कीमत ही कितनी होगी?”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें