फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने 11 लाख की कार खरीदने के लिए किया अनोखा कारनामा, सच्चाई पता चलते ही हो गई गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2019 09:54 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

अक्सर लोग सोचते हैं कि काश उनके पास नोट छापने वाली मशीन होती तो वो दुनिया की हर चीज खरीद लेते। कुछ ऐसा ही मामला जर्मनी में देखने को मिला है। यहां एक 20 साल की लड़की ने पहले अपने घर के प्रिंटर से नोट छापे और फिर कार खरीदने के लिए निकल पड़ी, लेकिन ये गलती उसके लिए काफी भारी पड़ी। 

विज्ञापन

यह घटना सोमवार की है। दरअसल, लड़की ने पहले सेकेंड हैंड कार बेचने वाले डीलर से संपर्क किया और ऑडी कार देखने चली गई। इस दौरान उसने कार की टेस्ट ड्राइव भी ली। फिर 11 लाख रुपये कार की कीमत तय हो गई। 
विज्ञापन

उसके बाद लड़की ने घर पर छापे हुए नोट डीलर को पकड़ा दिये, लेकिन डीलर को पता चल गया कि वो असली नहीं बल्कि नकली नोट हैं। उसने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर से 13 हजार यूरो यानी करीब 10 लाख रुपये के नोट भी बरामद हुए। माना जा रहा है कि उस जुर्म के लिए लड़की को एक साल या उससे ज्यादा की सजा हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें