फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से बात करने में थी मशगूल, अचानक बैठ गई सांपों के ऊपर, डंसने से मौत

Fri, 13 Sep 2019 09:22 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला फोन पर अपने पति से बात करने में इतना मशगूल थी कि उसने बेड पर बैठे दो सांपों को भी नहीं देखा और वो उसी के ऊपर बैठ गई, जिसके बाद सांपों ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह घटना रियांव गांव की है। दरअसल, हुआ यूं कि गीता नाम की महिला थाईलैंड में रहकर काम करने वाले अपने पति जय सिंह यादव से फोन पर बात कर रही थी। इसी बीच सांपों का एक जोड़ा घर में घुस गया था और बेड पर बैठा हुआ था। चूंकि बेड पर प्रिंटेड बेडशीट बिछी हुई थी, इस वजह से महिला ने बेड पर मौजूद सांपों को नहीं देखा और वो आकर सीधे उन्हीं के ऊपर बैठ गई। इसके बाद सांपों ने उसे डंस लिया। 

सांपों के डंसने से महिला कुछ ही मिनटों में बेहोश हो गई, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के परिजन जब अस्पताल से लौटे, तब भी वो सांप बेड पर ही मौजूद थे, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों सांपों को पीट-पीट कर मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें