फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ

Wed, 15 Jul 2026 11:45 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सिर मुंडवाती लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि, उसने अपनी मां के तय की गई अरेंज मैरिज से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया। लेकिन अब लड़की ने खुद सामने आकर इस वायरल दावे पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं क्या है सिर मुंडवाने वाले वीडियो का सच?
विज्ञापन
लड़की का सिर मुंडवाने वाले वीडियो का सच - फोटो : @Keerthana.Menon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Head Shaving Girl Avoid Marriage Viral Video: लड़कियों को अपने बालों से बहुत लगाव होता है, क्योंकि बाल उनकी पहचान, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का अहम हिस्सा माने जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सिर मुंडवाती लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि, उसने अपनी मां के तय की गई अरेंज मैरिज से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया। एक लड़की के लिए अपना सिर मुंडवा देना बहुत बड़ी बात है। 

विज्ञापन

Viral Video: स्कूटी पर बैठी बच्ची ने खेल-खेल में किया ऐसा, कुछ सेकंड की लापरवाही ने दी बड़ी सीख


बता दें कि, इस दावे को और हवा तब मिली, जब लड़की ने सिर मुंडवाने का वीडियो शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा कि, मेरी मां शादी करने की तैयारी कर रही हैं। जिसे देखकर कई लोगों ने यह मान लिया कि उसने शादी से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया है। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने एक नया वीडियो शेयर कर पूरे मामले की सच्चाई बताई। उन्होंने साफ कहा कि उनका सिर मुंडवाने का फैसला किसी शादी से बचने या परिवार के दबाव की वजह से नहीं था बल्कि वह काफी समय से ऐसा करना चाहती थीं।

 

विज्ञापन

लड़की ने बताया कि, एक दिन अपने कजिन के घर पर अचानक उनके मन में सिर मुंडवाने का विचार आया। जब उन्होंने यह बात अपनी मां को बताई, तो पहले मां को लगा कि वह मजाक कर रही हैं, लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि बेटी इस फैसले को लेकर गंभीर है, तो उन्होंने उसका पूरा साथ दिया। जिसके बाद मां-बेटी एक मंदिर गईं, जहां उसने अपने बाल दान कर दिए। 


Viral Video: बाइसन के गुस्से का शिकार बना पर्यटक 8 फीट हवा में उछला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
 

सिर मुंडवाती लड़की के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अभी तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं सच्चाई सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लड़की के फैसले की सराहना की। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- आप इस लुक में काफी आत्मविश्वासी और बेहतरीन लग रही हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- आपको और ताकत मिले।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें