फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महिला ने बताया बॉस को काबू करने का आसान जुगाड़, वीडियो देख लोगों ने लिए मजे, बोले-इससे काम बनेगा?

Mon, 06 Oct 2025 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ऐसे में किसी भी कर्मचारी का दिल यही चाहता है कि बस किसी तरह इस रोज-रोज के झंझट से छुटकारा मिल जाए। लेकिन नौकरी की मजबूरी और बेरोजगारी का डर इंसान को सब कुछ सहने पर मजबूर कर देता है।
विज्ञापन
मजेदार वीडियो हुआ वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @56_bhog_shaukeen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो अपनी नौकरी से पूरी तरह खुश हो और अपने बॉस से पूरी तरह संतुष्ट। बाहर से लोग चाहे कुछ भी कहें, लेकिन दिल की गहराइयों में जाकर पूछो तो ज्यादातर लोग अपने बॉस को किसी फिल्मी विलेन से कम नहीं समझते। वजह भी साफ है कभी बिना वजह डांट, कभी जरूरत से ज्यादा काम। कभी बेवजह की टोकाटाकी और कई बार सबके सामने बेइज्जती। ऐसे में किसी भी कर्मचारी का दिल यही चाहता है कि बस किसी तरह इस रोज-रोज के झंझट से छुटकारा मिल जाए। लेकिन नौकरी की मजबूरी और बेरोजगारी का डर इंसान को सब कुछ सहने पर मजबूर कर देता है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा। वीडियो बनाने वाली महिला का नाम है हेमा, जो इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। उनके अकाउंट @56_bhog_shaukeen के 23 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हेमा अक्सर ऐसे छोटे-छोटे घरेलू टोटके बताती रहती हैं, जिन्हें लोग मजे-मजे में देखते भी हैं और कभी-कभी ट्राई भी कर लेते हैं। अबकी बार उन्होंने बॉस से परेशान लोगों के लिए एक अजीब सा उपाय बताया। वीडियो में हेमा कहती हैं कि अगर आपका बॉस हर वक्त गुस्से में रहता है, बिना वजह ताने मारता है और ऑफिस में सबके सामने आपकी बेइज्जती करता है तो उनके बताए टोटके से बॉस को काबू किया जा सकता है।
 


बॉस को काबू करना का बताया उपाय
तो हुआ ये कि हेमा सबसे पहले एक सफेद कपड़ा लेती हैं। उस पर एक चौकोर सफेद कागज रखती हैं। फिर कागज के ऊपर दो मखाने, चार मिस्री के दाने और दो लौंग रखती हैं। इसके बाद उस कागज को मोड़कर सफेद कपड़े में बांध देती हैं। फिर वह कहती हैं कि इसे मंगलवार के दिन ऑफिस लेकर जाएं और अपनी टेबल या फिर ड्रॉअर में रख दें। उनका दावा है कि ऐसा करने से बॉस का गुस्सा कम हो जाएगा और वो आपकी बातें सुनने लगेगा।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर लिए खूब मजे
अब जाहिर है ये वीडियो आते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। किसी ने इसे सीरियसली लिया तो ज्यादातर लोगों ने हंसी-मजाक में ही देखा। कई लोगों ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि अगर ये तरीका सच में काम करता है तो अब तक सारे ऑफिसों के ड्रॉअर ऐसे टोटकों से भरे पड़े होते। किसी ने इसे सीधा-सीधा अंधविश्वास बता दिया तो किसी ने मजे लेते हुए कमेंट किया, “काश बॉस को काबू करना इतना आसान होता तो हमारी जिंदगी भी आसान हो जाती।” हालांकि, अमर उजाला किसी भी तरह से ऐसे जादू-टोना या अंधविश्वास को बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें