फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से उड़ गया 6 महीने का लाडला तोता, गम में डूबा परिवार, खोजने के लिए रख दिया भारी इनाम

Thu, 05 Nov 2026 09:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वडोदरा में पारिख परिवार का छह महीने का अफ्रीकन ग्रे पैरट लड्डू घर से उड़कर लापता हो गया है। परिवार उसकी तलाश में कई इलाकों की खाक छान चुका है। अब लड्डू को सुरक्षित वापस लाने वाले के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन
पिंजरे का दरवाजा खुला और गायब हो गया लड्डू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्त के साथ लोगों का अपने पालतू जानवरों से लगाव इतना बढ़ जाता है कि वे परिवार के सदस्य बन जाते हैं। उनके बिना घर सूना लगने लगता है। खासकर जब कोई पालतू अचानक कहीं खो जाए, तो उसे ढूंढने के लिए परिवार हर मुमकिन कोशिश करता है। गुजरात के वडोदरा में रहने वाले एक परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां पारिख परिवार का प्यारा तोता 'लड्डू' अचानक घर से उड़ गया। लड्डू को गायब हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार उसकी तलाश में दिन-रात एक कर रहा है। यहां तक कि उसे सुरक्षित वापस लाने वाले के लिए एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन


 घर का दरवाजा खुला और उड़ गया लड्डू
यह मामला वडोदरा के सेवासी रोड स्थित इस्कॉन हाइट्स का है। जानकारी के मुताबिक, 31 अक्तूबर की शाम करीब 7:24 बजे लड्डू घर से उड़ गया था। जेसिका पारिख के मुताबिक, उस समय तोते के पिंजरे का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान वह घर के मुख्य दरवाजे से बाहर निकल गया और खुले आसमान में उड़ गया। शुरुआत में परिवार को लगा कि वह आसपास ही किसी पेड़ या छत पर बैठा होगा और थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी जब लड्डू नहीं मिला, तो परिवार की चिंता बढ़ गई।

कई किलोमीटर तक की तलाश, लाउडस्पीकर से पुकारा नाम
लड्डू को ढूंढने के लिए परिवार ने आसपास के इलाकों में खूब तलाश की। सेवासीमा, गोत्री और भाईली समेत कई जगहों पर लाउडस्पीकर लगाए गए। इसके जरिए लड्डू की रिकॉर्ड की गई आवाज और सीटियां बजाई गईं, ताकि अगर वह आसपास कहीं हो तो आवाज सुनकर वापस आ सके। परिवार ने कई किलोमीटर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एनिमल एक्सपर्ट्स और रेस्क्यू टीम के मुताबिक, लड्डू अधिकतम दो किलोमीटर के दायरे में उड़कर जा सकता है। इसके बावजूद परिवार ने आसपास के इलाके से आगे भी उसकी खोज जारी रखी है। अब उन्हें आशंका है कि कहीं वह किसी शांत और सुनसान जगह, नदी किनारे या तालाब के आसपास डरकर न बैठा हो।
विज्ञापन


लड्डू के लिए छोड़ दी थी नौकरी
इस पूरे मामले का सबसे भावुक पहलू जेसिका पारिख का अपने तोते के प्रति लगाव है। बताया जा रहा है कि जेसिका ने लड्डू की देखभाल के लिए एक प्राइवेट स्कूल में टीचर की नौकरी तक छोड़ दी थी। वह उसे मुंबई के रास्ते पुणे के एक ब्रीडर से लेकर आई थीं। उस समय लड्डू बहुत छोटा था। महज छह महीने और 18 दिन की उम्र में ही वह परिवार का बेहद खास सदस्य बन चुका था। जेसिका की दिनचर्या भी काफी हद तक उसी के आसपास रहती थी।

लड्डू को वापस लाने पर मिलेगा एक लाख रुपये
परिवार ने अब लड्डू को खोजने के लिए एक लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। परिवार का कहना है कि जो भी व्यक्ति लड्डू को सुरक्षित ढूंढकर वापस लाएगा, उसे यह रकम दी जाएगी। अगर किसी को लड्डू मिलता है, तो वीडियो कॉल के जरिए उसकी पहचान की पुष्टि भी की जा सकती है। फिलहाल पारिख परिवार को उम्मीद है कि उनका लाडला जल्द ही वापस घर लौट आएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें