महिला ने किया डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का नाटक
- फोटो : @RT_com
Woman Throwing Puppy Viral Video In Hindi: जानवरों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों को खूब हंसाते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ गुस्सा भी दिलाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला डॉगी के सामने ही उसके बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का नाटक करती नजर आ रही है।
Viral Video: हाथी ने बच्चों पर सूंड से बरसाया पानी, नन्हों की मस्ती ने जीता सोशल मीडिया का दिल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला पहाड़ी के किनारे खड़ी दिखाई देती है और उसके हाथ में डॉगी का बच्चा है। वह बार-बार ऐसा इशारा करती है, जैसे वह बच्चे को पहाड़ी से नीचे फेंकने वाली हो। हालांकि वह बच्चे को अपने हाथ में ही पकड़े रहती है। वहीं दूसरी तरफ उस डॉगी के बच्चे की मां महिला की इस हरकत से काफी परेशान नजर आती है।
डॉगी ऐसी स्थिति में पहाड़ी से नीचे की तरफ जाती है और झाड़ियों के बीच अपने बच्चे को खोजने लगती है। झाड़ियों में अपना बच्चा खोजते हुए डॉगी की बेचैनी साफ दिखाई देती है। कुछ देर बाद डॉगी वापस महिला के पास आती है। इसके बाद उसे अपना बच्चा महिला के पास ही उसकी गोद में दिखाई देता है।
बता दें कि, महिला बच्चे को सच में नीचे नहीं फेंकती, लेकिन उसकी इस हरकत से उस डॉगी के बच्चे की मां बुरी तरह परेशान हो जाती है। वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला के इस व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई और इसे जानवर को बेवजह डराने वाला काम बताया।
Viral Video: इस शहर की मिट्टी पर बिखरा है सोना? सड़क से उठाकर लोग कमा रहे लाखों!
डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का नाटक करती महिला का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसे देख कई लोगों कि प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- अगर कोई व्यक्ति किसी कमजोर और बेजुबान जीव को परेशान करके उसका दर्द देखकर खुश होता है, तो यह उसकी मानसिकता को दिखाता है। दूसरे शख्स ने कहा- किसी जानवर को इतना परेशान करने के बाद भी इसे मजेदार समझना बहुत गलत है।
Viral: बच्चों को बचाने के लिए मौत के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई मां, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल