सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं होता है। कभी जानवरों का अजब गजब वीडियो वायरल होता है तो कभी इंसानों का रचनात्मक वीडियो इस प्लेटफॉर्म पर खूब सुर्खियां बटोरता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला ने अपनी बालकनी से ऐसा प्रैंक किया, जिसे देखने के बाद आसपास की बिल्डिंग में हलचल मच गई।
वीडियो की शुरुआत में एक महिला अपनी बालकनी में खड़ी है। इस दौरान उसके हाथ में मोबाइल और स्पीकर है। इसके बाद वह मोबाइल की मदद से स्पीकर पर ‘स्वच्छ भारत का इरादा’ वाला गाना बजा देती है। गाना शुरू होते ही आवाज आस पास की इमारतों तक पहुंचने लगती है। गाने की आवाज जैसे ही गूंजती है, वैसे ही आस पास के घरों में रहने वाले लोग यह समझ लेते हैं कि शायद कचरा वाली गाड़ी आ गई है।