ट्रेन में बिना हेडफोन लाउड म्यूजिक सुनने वालों पर भड़की महिला
- फोटो : @trish_pl13
Woman Train Outburst Over Loud Music On Train Viral Video: ट्रेन यात्रा के दौरान हर यात्री से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने सहयात्रियों की सुविधा और आराम का भी ध्यान रखे। लेकिन कई बार कुछ लोग बिना हेडफोन तेज आवाज में गाने, वीडियो या अन्य ऑडियो चलाने लगते हैं, जिससे आसपास बैठे यात्रियों को असुविधा होती है। ऐसे व्यवहार से न केवल यात्रा का माहौल प्रभावित होता है, बल्कि अनावश्यक विवाद की स्थिति भी पैदा हो सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेन में सफर करती एक महिला का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला उन लोगों पर भड़कती नजर आ रही है जो ट्रेन में बिना हेडफोन के तेज म्यूजिक सुन रहे थे।
Viral Video: प्रेग्नेंसी स्कैन के दौरान पिता की आवाज सुनते ही अल्ट्रासाउंड में दिखा अनोखा नजारा, देंखे वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, महिला कहती है, नमस्कार, मैं आज ट्रेन से यात्रा कर रही हूं और मैंने एक बात गौर की है। कुछ लोगों में बुनियादी शिष्टाचार की कमी है। वे हेडफोन का इस्तेमाल नहीं करते और दूसरों के काम में दखल नहीं देते, जिससे बाकी लोग भी परेशान होते हैं। मुझे आपका म्यूजिक सुनना नहीं है, न ही मुझे यह जानना है कि आप क्या सुन रहे हैं, लेकिन आपकी वजह से यात्रा के नौ से सात घंटे तक मेरी रफ़्तार खराब होती है। इसलिए कृपया शिष्टाचार सीखें और अपनी कक्षा को भी सिखाएं। धन्यवाद।
बता दें कि वीडियो के माध्यम से महिला यह कहना चाहती है कि, कई घंटों तक चलने वाली यात्राओं के दौरान यात्रियों के लिए लाउडस्पीकर पर म्यूजिक बजाना, वीडियो देखना या कॉल करना कितना निराशाजनक हो सकता है। यह सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि एक जागरुकता का संदेश है। जिसमें उन्होंने न तो किसी को व्यक्तिगत रूप से टारगेट किया और न ही कोई झगड़ा किया, बल्कि शांति से अपील की है।
Viral: न कैमरा, न स्टूडियो पहाड़ों के बीच इन बहनों की सुब्हान अल्लाह परफॉर्मेंस ने जीत लिया लाखों लोगों का दिल
बिना हेडफोन के ट्रेन में लाउड म्यूजिक सुनने पर गुस्सा करती महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- कृपया शिष्टाचार सीखें। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- कुछ यात्री ऐसे व्यवहार करते हैं मानो डिब्बे पर उनका पूरा नियंत्रण हो। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ लोगों को बुनियादी शिष्टाचार सीखने की जरूरत है।
Stunt Video: स्टंट तो कई लोगों ने किए लेकिन इस शख्स ने छोड़ दिया सबको पीछे, वीडियो देख रह जाएंगे दंग