फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न खाना, न पानी और न बिजली... अंदर मिलीं बिल्लियों की खोपड़ियां और कंकाल; अंदर का नजारा देख कांप उठे लोग

Sun, 15 Nov 2026 09:28 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab Gajab: सिंगापुर में एक महिला को अपने पूर्व पति के साथ मिलकर 71 बिल्लियों को करीब दो साल तक फ्लैट में लावारिस छोड़ने के मामले में 16 हफ्ते की जेल हुई है। इस दौरान नौ बिल्लियों की मौत हो गई। फ्लैट से खोपड़ियां और हड्डियां भी मिली थीं।
 
विज्ञापन
दो साल तक फ्लैट में तड़पती रहीं 71 बिल्लियां - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानवर बेजुबान होते हैं और अपनी जरूरतों के लिए पूरी तरह इंसानों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में उनकी देखभाल करना पालतू जानवर रखने वाले हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। लेकिन सिंगापुर से सामने आई एक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक महिला ने अपने पूर्व पति के साथ मिलकर 71 बिल्लियों को करीब दो साल तक एक फ्लैट में लावारिस छोड़ दिया। इस दौरान न उन्हें ठीक से खाना मिला और न ही पीने के लिए पानी। हालात इतने खराब हो गए कि नौ बिल्लियों की मौत हो गई। अब इस मामले में महिला को 16 हफ्ते जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


गंदगी से भरा था पूरा फ्लैट, अंदर मिला खौफनाक नजारा
रिपोर्ट्स के मुताबिक 33 वर्षीय नूरुल नादिया नूर मोहम्मद को 12 नवंबर को जानवरों को अनावश्यक दर्द और तकलीफ पहुंचाने के 24 आरोपों में दोषी ठहराया गया। अदालत ने उन्हें 16 हफ्ते जेल की सजा सुनाने के साथ अगले 12 महीनों तक कोई पालतू जानवर रखने पर भी रोक लगा दी।

कब हुई मामले की शुरुआत?
मामले की शुरुआत साल 2018 में हुई थी, जब नूरुल और उनके पूर्व पति मुहम्मद खैरुल नईम जैनोल ने सिंगापुर के बुकित पंजांग इलाके में एक फ्लैट खरीदा था। साल 2019 में दोनों ने बिल्लियां पालनी शुरू कीं। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़कर 71 हो गई। अप्रैल 2022 में दोनों बिल्लियों को फ्लैट में ही छोड़कर अपने माता-पिता के घर रहने चले गए। बिजली और पानी के बिल नहीं भरने के कारण फ्लैट की सप्लाई भी काट दी गई। एक पड़ोसी ने फ्लैट के बाहर एसी के छज्जे पर बेहद कमजोर हालत में एक बिल्ली को देखा और अधिकारियों को सूचना दी। जब टीम फ्लैट के अंदर पहुंची तो वहां चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। तेज बदबू के बीच 61 जिंदा बिल्लियां और तीन बिल्लियों के शव मिले। इसके अलावा छह खोपड़ियां और हड्डियों से भरा एक बैग भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


 दरवाजे के बाहर रखे जाते थे खाना, अंदर जाना भी कर दिया था बंद
जांच में पता चला कि शुरुआत में महिला का पूर्व पति खैरुल बिल्लियों को खाना और पानी देने फ्लैट पर आता था। लेकिन बाद में उसने अंदर जाना बंद कर दिया और सिर्फ दरवाजे के बाहर थोड़ा खाना रखकर लौट जाता था। बचाई गईं 61 बिल्लियां गंभीर रूप से पानी की कमी से जूझ रही थीं। इनमें 44 बेहद कमजोर थीं, जबकि नौ की हालत मरणासन्न थी। डिस्ट्रिक्ट जज केनेथ चिन ने इसे जानवरों को बड़ी संख्या में इकट्ठा करके उनकी देखभाल न करने यानी एनिमल होर्डिंग के सबसे गंभीर मामलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि ये बेजुबान पूरी तरह अपने मालिकों पर निर्भर थे।

 पूर्व पति को भी मिल चुकी है 16 हफ्ते की जेल
इस मामले में महिला के पूर्व पति खैरुल को भी पहले सजा सुनाई जा चुकी है। 23 सितंबर को उसे भी इन्हीं आरोपों में 16 हफ्ते जेल की सजा मिली थी। घटना सामने आने के बाद जानवरों से प्यार करने वाले लोग काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि बेजुबानों को इस तरह तड़पने के लिए छोड़ना बेहद क्रूरता है। कई लोगों ने ऐसे मामलों में और सख्त सजा देने की मांग भी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें