फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फ्लाइट में सीट के लिए महिला ने की खूब लड़ाई, बीच बचाव करने आया बेटा तो उसे भी जड़ दिया चांटा

Thu, 19 Jun 2025 12:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो में एक प्लेन की इकोनॉमी क्लास में यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद होता नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक अधेड़ महिला को दो पुरुषों के साथ जोरदार बहस करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सीट के लिए महिला ने की लड़ाई - फोटो : एक्स@Being_Humor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान दुर्घटना के बाद से देशभर में हवाई यात्राओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस घटना के बाद लगातार फ्लाइट्स में तकनीकी खराबियों की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिनके चलते उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फ्लाइट से जुड़े कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। कुछ पुराने तो कुछ बिल्कुल हालिया। एक ऐसा ही वीडियो अब काफी सुर्खियों में है, जिसे देखकर लोग हैरानी और हंसी दोनों जाहिर कर रहे हैं। यह वीडियो देश की एयरलाइन व्यवस्था की हालत पर भी सवाल खड़े करता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक प्लेन की इकोनॉमी क्लास में यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद होता नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक अधेड़ महिला को दो पुरुषों के साथ जोरदार बहस करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि यह महिला अपने बेटे पर भी अपना गुस्सा उतारती है, जो केवल उसे शांत करने की कोशिश कर रहा था।



सीट के लिए लड़ी महिला
वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला सीट के लिए दोनों पुरुष यात्रियों से उलझ रही है। फ्लाइट अटेंडेंट्स बार-बार मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन महिला किसी की नहीं सुन रही। दूसरी तरफ पुरुष यात्री भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और बहस लगातार गर्म होती जा रही है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों से अपशब्दों का इस्तेमाल शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


बेटे को भी पीट देती है मां
मामला तब और बिगड़ जाता है जब महिला का बेटा उसे चुप कराने की कोशिश करता है। वह बार-बार कहता है, "मां, रहने दो," लेकिन उसकी मां गुस्से में आकर उस पर ही हाथ उठा देती है। यह देख सोशल मीडिया यूजर्स महिला के बेटे के लिए सहानुभूति जता रहे हैं, जिसे बिना किसी गलती के अपनी मां के हाथों मार खानी पड़ी। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था, "11A को लेकर झगड़ा"। अब तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में प्रतिक्रियाएं भी आ चुकी हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
कई लोगों ने इस घटना पर अपने विचार साझा किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारत में अब भी शिक्षा की भारी कमी है।" वहीं, एक और यूजर ने मजाक में कहा, "लड़कों की किस्मत ही खराब होती है, गलती हो या नहीं, मां पहले पीटती है, फिर पूछती है क्या हुआ।"






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें