Viral News: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। लोग अपनी कमाई में से बचत कर घर खरीदने की कोशिश करते हैं। अगर आप अपनी जीवनभर की कमाई से घर खरीदते हैं और आपके साथ धोखा हो जाए, तो आप क्या करेंगे? ऐसी ही घटना एक महिला के साथ घटी है जिसका नाम जूलिया हेन्निंग है। जूलिया ने अपने जीवनभर की खून-पसीने की कमाई लगाकर एक खरीद था, लेकिन तीन साल बाद उसे इस घर की सच्चाई का पता चला।
कैलिफोर्निया में रहने वाली लाइफ कोच जूलिया तीन साल से इस घर में रह रही थी, लेकिन उस घर में एक खुफिया दरवाजा था। इसके अंदर एक कमरा था। महिला ने घर के दरवाजे में एक छेद देखा और उसने घर का दरवाजा तोड़ा, तो वह हैरत में पड़ गई। उसने देखा कि पीछे की तरफ से सीढ़ियां बेसमेंट के अंदर जा रही थीं। जब जूलिया सीढ़ी से नीचे उतरती है, तो एक कमरा मिलता है, जिसके बारे में उसे पता नहीं था।
घर में खुफिया जगह मिलने से जूलिया के होश उड़ गए थे। दरवाजे के पीछे की सच्चाई को उसने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। दरवाजे में छेद की वजह से जूलिया को खुफिया कमरे के बारे में पता चल पाया। बेसमेंट में बने खुफिया कमरे की दीवार पर दो नाम लिखे दिखे। जोए और जॉन नाम के साथ एक सिंबल भी था। जूलिया ने इसका मतलब अपने फॉलोवर्स से पूछा।
Optical Illusion: खुद को समझते हैं तेज दिमाग वाला शख्स, तो छिपे हुए बैडमिंटन को 12 सेकेंड में ढूंढकर दिखाइए
पुराने मालिक को भी नहीं था पता
जूलिया ने इस खुफिया कमरे से एक जार बरामद किया है। इस जार में बच्चों के सामान भरकर रखे गए थे। पुराने मालिक से जूलिया ने इस कमरे के बारे में सवाल किया, लेकिन उनके जवाब से वह संतुष्ट नहीं हुई। पुराने मालिक ने घर खरीदते समय जूलिया से कहा था कि यह घर धीरे-धीरे अपने रहस्य से पर्दा उठाता है। कई रात उसके घर की घड़ियां तीन बजे बंद हो जाया करती थीं।
Ajab-Gajab: मछली के पेट से निकला करोड़ों का खजाना, अजीब पत्थर देखकर वैज्ञानिक हैरान, जानिए क्या है यह चीज
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने जूलिया को सलाह दी है कि उसे घर छोड़कर चले जाना चाहिए, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है घर में भूत-प्रेत का मामला हो। लोगों ने जूलिया को घर छोड़ने की सलाह दी है।
Ajab-Gajab: बलि चढ़ाने पर मरे हुए बकरे ने लिया बदला, भागना पड़ा अस्पताल और फिर...