फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: आयुष्मान खुराना के गाने पर महिला ने ऐसे लहराकर किया डांस, आंटी का हाहाकार देख लोटपोट हुए लोग

Fri, 19 Sep 2025 10:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दो महिलाएं नाच रही होती हैं और माहौल बिलकुल नॉर्मल लगता है। लेकिन कुछ सेकंड बाद इनमें से एक महिला अचानक से बहुत ही मजेदार स्टाइल में डांस करने लगती है।
विज्ञापन
महिलाओं का डांस देख लोग हुए हैरान - फोटो : इंस्टाग्राम @mera.gnta.jiye.aise.zindigi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अक्सर लोग अपने टैलेंट को दिखाने के लिए तरह-तरह के वीडियो डालते हैं। इनमें सबसे ज्यादा डांस के वीडियो वायरल होते हैं। कई बार ऐसे वीडियो आते हैं जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं तो कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन पर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। डांस से जुड़ी रील्स और वीडियो आजकल इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर खूब पसंद किए जाते हैं। इन्हीं में से एक मजेदार वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस वीडियो में एक महिला को बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना के गाने पर जोरदार अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @mera.gnta.jiye.aise.zindigi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पहली नजर में तो यह किसी गांव के कार्यक्रम का लग रहा है। वहां स्टेज पर दो महिलाएं नाच रही होती हैं और शायद उस समय का वीडियो बनाकर बाद में उस पर बॉलीवुड गाना डालकर रील बनाई गई है। लेकिन जब कोई इसे देखता है तो ऐसा ही लगता है जैसे महिला सचमुच आयुष्मान खुराना के गाने पर ही नाच रही हो। यही चीज इस वीडियो को और भी मजेदार बना देती है।
 


महिलाओं के डांस ने खींचा सबका ध्यान
वीडियो की शुरुआत में दो महिलाएं नाच रही होती हैं और माहौल बिलकुल नॉर्मल लगता है। लेकिन कुछ सेकंड बाद इनमें से एक महिला अचानक से बहुत ही मजेदार स्टाइल में डांस करने लगती है। उनका यह जोशीला अंदाज लोगों को हंसी से लोटपोट कर देता है। सोशल मीडिया पर लोग ऐसे ही अनोखे अंदाज वाले वीडियो सबसे ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इनमें मजाकिया टच भी होता है और मनोरंजन भी।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। हर किसी ने इसे अलग अंदाज से मजेदार बताया। एक यूजर ने लिखा, "आयुष्मान भी कह रहा होगा कि जबरदस्त एक्ट है।" यानी मानो खुद गाने वाले स्टार भी इस पर तारीफ कर दें। एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "गलत बंदी ने डांस सीख लिया।" इस कमेंट से साफ है कि लोगों को महिला का डांस इतना मजेदार लगा कि उन्होंने हंसी-हंसी में इसे गलत जगह इस्तेमाल हुआ हुनर बता दिया।इसके अलावा एक और यूजर ने महिला को 'ऋतिक रोशनी' कहकर चुटकी ली। दरअसल बॉलीवुड के मशहूर डांसर ऋतिक रोशन के नाम पर उन्होंने यह मजाकिया कमेंट किया। एक अन्य यूजर ने लिखा, "इन्हें नजरअंदाज न करना, ये पूरा नेपाल हिला सकती हैं।" इस तरह के मजेदार कमेंट्स ने वीडियो की चर्चा और भी बढ़ा दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें