फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हाथ में पुलिस कैप, दूसरे में बच्चा... वीआईपी ड्यूटी पर तैनात मां की तस्वीर ने जीत लिया लोगों का दिल

Thu, 08 Oct 2026 10:11 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल पूनम कुमारी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पूनम एक हाथ में पुलिस कैप और दूसरे हाथ में अपने बच्चे को संभालते हुए ड्यूटी करती नजर आईं।
 
विज्ञापन
एक हाथ में कैप, दूसरे में बच्चा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की जिम्मेदारी और नौकरी की ड्यूटी, दोनों को एक साथ संभालना आसान नहीं होता। लेकिन बिहार के रोहतास जिले के सासाराम से सामने आई एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल की तस्वीर और वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी करती नजर आ रही हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


एक हाथ में कैप, दूसरे में बच्चा
मामला सासाराम के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिसर का बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी बीच महिला कांस्टेबल पूनम कुमारी कैमरे में कैद हुईं।वायरल वीडियो में पूनम पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। उनके एक हाथ में पुलिस कैप है, जबकि दूसरे हाथ से उन्होंने अपने बच्चे को सीने से लगा रखा है। आसपास दूसरे पुलिसकर्मी और अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद पूनम पूरी तरह शांत और सतर्क नजर आती हैं। बच्चा कभी मां के कंधे पर सिर टिकाता दिखता है तो कभी आसपास का माहौल देखने लगता है। वहीं पूनम अपने बच्चे को संभालने के साथ अपनी ड्यूटी पर भी ध्यान देती नजर आती हैं।

ड्यूटी के बीच मां की जिम्मेदारी
वीआईपी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को काफी सतर्क रहना पड़ता है। ऐसे में बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी करती महिला कांस्टेबल की यह तस्वीर लोगों को खास तौर पर भावुक कर रही है। वीडियो देखने वाले कई लोग पूनम के हौसले और जिम्मेदारी की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह तस्वीर दिखाती है कि महिलाएं किस तरह परिवार और नौकरी की जिम्मेदारियों को एक साथ संभालती हैं। वहीं कुछ लोग महिला कांस्टेबल के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। पूनम कुमारी की यह तस्वीर सिर्फ एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं दिखाती, बल्कि उस मां की जिम्मेदारी भी दिखाती है जो अपने बच्चे को संभालते हुए भी अपनी वर्दी की जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी से निभाती नजर आई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें