फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पति की छाती पर चढ़कर महिला ने खोला करवाचौथ का व्रत, नजारा देख लोग बोले- वो महिषासुर नहीं है दीदी

Tue, 07 Oct 2025 09:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ऐसा ही एक वीडियो करवा चौथ 2025 से पहले इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया है। वजह है एक महिला का अनोखा अंदाज। वीडियो में लाल रंग के पारंपरिक जोड़े में सजी-धजी महिला अपने पति के साथ पूजा करती दिखाई देती है।
विज्ञापन
पति की छाती पर चढ़कर महिला ने खोला व्रत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवा चौथ जैसे खास त्योहार पर आमतौर पर महिलाएं सज-धज कर अपने पति की लंबी उम्र की दुआ करती हैं। इस दिन का माहौल ही अलग होता है। सुहागनें सोलह श्रृंगार करती हैं। चांद का इंतजार करती हैं और फिर छलनी से चांद और पति को देखकर व्रत खोलती हैं। लेकिन सोशल मीडिया के इस जमाने में त्योहार सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रहे। अब ये भी ट्रेंड और रील्स का हिस्सा बन गए हैं। कुछ लोग तो ऐसे-ऐसे स्टंट कर डालते हैं कि देखने वाले हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो करवा चौथ 2025 से पहले इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया है। वजह है एक महिला का अनोखा अंदाज। वीडियो में लाल रंग के पारंपरिक जोड़े में सजी-धजी महिला अपने पति के साथ पूजा करती दिखाई देती है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन अचानक महिला का अंदाज ही बदल जाता है।

पति की छाती पर चढ़कर महिला ने देखा चांद
दरअसल जैसे ही चांद निकलता है, महिला छलनी उठाती है। आमतौर पर महिलाएं सीधे खड़े होकर या अपने पति के पास बैठकर चांद और पति को देखती हैं। मगर इस महिला ने कुछ अलग करने की ठानी। वह सीधे अपने पति की गर्दन पर पैर रखकर खड़ी हो जाती है। जी हां बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में। पति बेचारे नीचे जमीन पर खड़े हैं और ऊपर उनकी पत्नी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्टंट कर रही हैं। इसी पोज में वह पहले चांद को देखती है और फिर छलनी से अपने पति के दर्शन करती है।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
अब सोचिए पूजा और आस्था के इस मौके को जब कोई इस अंदाज में कर दे तो लोगों का ध्यान खींचना लाजमी है। यही वजह है कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस अनोखे करवा चौथ को नाम भी दे दिया, "हवाई करवा चौथ"। वीडियो के कमेंट सेक्शन पर नजर डालें तो लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा, "बहन ये पति है। महिषासुर नहीं।" तो किसी ने तंज कसा, "ये पूजा हो रही है या अखाड़े में कुश्ती?" एक यूजर ने तो मजाक उड़ाते हुए कहा, "रील्स के चक्कर में लोग धर्म और परंपरा को भी कॉमेडी बना देते हैं।" लोगों के ऐसे फनी कमेंट्स पढ़कर हंसी रोक पाना मुश्किल है। असल में आजकल सोशल मीडिया पर लाइक्स, शेयर और व्यूज पाना इतना बड़ा लक्ष्य बन गया है कि लोग किसी भी मौके को कंटेंट बना डालते हैं। चाहे त्योहार हो शादी हो या फिर कोई नॉर्मल दिन। बस कैमरा ऑन होता है और रील बन जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें