फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: बाथरूम में आशिक से घंटों गुप्त बातें करती पत्नी! पति ने किया स्टिंग ऑपरेशन, सीन देखकर दंग रह गए लोग

Fri, 28 Nov 2025 09:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बाथरूम के फर्श पर बैठी है, आस-पास बिल्कुल सन्नाटा है ताकि उसकी आवाज किसी को सुनाई न दे। वह धीरे-धीरे बात करती है और इशारों में अपने प्रेमी से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से फैल रही है और लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बाथरूम में छुपकर अपने आशिक से बात करती नजर आ रही है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा वीडियो खुद महिला के पति ने चुपके से रिकॉर्ड किया, जो बाद में इंटरनेट पर फैल गया और लोगों ने ढेरों तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बाथरूम के फर्श पर बैठी है, आस-पास बिल्कुल सन्नाटा है ताकि उसकी आवाज किसी को सुनाई न दे। वह धीरे-धीरे बात करती है और इशारों में अपने प्रेमी से बातचीत कर रही है। कभी धीमे से मुस्कुराती है तो कभी अपने हाथ से दिल वाला इशारा करती है। यहां तक कि वह अपने प्रेमी को फ्लाइंग किस भी देती दिखाई देती है। पहली नजर में ही समझ आ जाता है कि वो किसी बहुत खास इंसान से बात कर रही है और वो खास उसके पति नहीं हैं।

आशिक से बात करते हुए पकड़ी गई महिला
उसी दौरान महिला का पति, जिसे पहले से ही अपनी पत्नी पर शक था, बाथरूम की खिड़की के पास आकर कैमरा ऑन कर देता है। पति को शक था कि उसकी पत्नी इतना समय बाथरूम में आखिर क्यों बिताती है और फोन अंदर लेकर जाने की क्या जरूरत है? शक ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही उसने वीडियो रिकॉर्ड किया, उसे पूरा सच सामने दिख गया। पत्नी किसी और के साथ प्यार भरी बातें कर रही थी।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर @UzmaParveen94 नाम के अकाउंट से साझा किया गया। पोस्ट करते समय कैप्शन में लिखा गया कि आजकल रिश्ते क्यों टूटते हैं, यह वीडियो देखकर समझ आ जाएगा। कई लोगों ने कहा कि जब रिश्ते में भरोसा नहीं बचता, तो फिर रिश्ता कितना भी मजबूत क्यों न हो, टूट ही जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोग महिला के व्यवहार पर नाराजगी जताते दिखे, तो कुछ लोग रिश्तों में बढ़ते अविश्वास पर चिंता जताते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, “जहां शक हो, वहां भरोसा बचता ही नहीं है।” दूसरे ने कहा, “जब रिश्ता मजबूत नहीं होता, तब ऐसे गुप्त कॉल ही सबसे पहले पकड़ में आते हैं।” कई लोगों ने इस बात पर दुख जताया कि इंटरनेट और मोबाइल की दुनिया ने रिश्ते कमजोर कर दिए हैं और लोग अब पहले जैसे भरोसेमंद नहीं रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें