फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheating: धोखेबाज पति को बर्थडे पर पत्नी ने दिया ऐसा सरप्राइज, अफेयर सामने आते ही उड़े होश

Thu, 14 May 2026 04:27 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में एक पत्नी ने अपने पति के धोखे का जवाब जिस सलीके और स्मार्टनेस से दिया, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
विज्ञापन
Wife Exposes Cheating Husband - फोटो : instagram/lexilock.x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Wife Exposes Cheating Husband: एक वक्त था जब रिश्तों में धोखा मिलते ही लोग बिखर जाते थे, आंसू, सवाल और टूटा हुआ भरोसा ही कहानी का अंत बन जाता था, लेकिन अब दौर बदल चुका है। आज की दुनिया में लोग दर्द को भी अपने तरीके से जवाब देते हैं, कभी चुप्पी से, तो कभी ऐसे अंदाज में कि कहानी ही पलट जाए। हाल ही में एक पत्नी ने अपने पति के धोखे का जवाब जिस सलीके और स्मार्टनेस से दिया, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

विज्ञापन


बिना शोर के दिया करारा जवाब
इस महिला ने ना चीख-चिल्लाहट की, ना कोई ड्रामा किया। उसने अपने पति के जन्मदिन को ही उसके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सबक बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि पत्नी अपने पति को खुद उसकी प्रेमिका के घर के बाहर छोड़ आती है और वहीं खड़े-खड़े उससे तलाक की मांग कर देती है।

कैमरे में कैद हुआ पूरा प्लान
इस पूरी घटना को महिला ने अपने फोन में रिकॉर्ड भी किया। वीडियो में वह अपने दो बच्चों और पति के साथ कार में बैठी नजर आती है। जैसे ही गाड़ी उस कॉलोनी में पहुंचती है, जहां पति की प्रेमिका रहती है, आदमी के चेहरे के भाव बदलने लगते हैं। फिर भी वह खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश करता है। पत्नी बिना किसी गुस्से के गाड़ी रोकती है और शांत स्वर में कहती है, “उतर जाओ, अब अपनी मंजिल खुद चुनो।” इतना सुनते ही पति का चेहरा शर्म और हैरानी से भर जाता है। पूरा सीन इतना शांत लेकिन प्रभावशाली था कि देखने वाले भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


‘सरप्राइज’ जो यादगार बन गया
दरअसल पत्नी को लंबे समय से पति के अफेयर की जानकारी थी। कई महीनों तक उसने कुछ नहीं कहा और सही समय का इंतजार करती रही। पति के जन्मदिन पर उसने उसे स्पेशल सरप्राइज देने का वादा किया। पति खुशी-खुशी उसके साथ निकल पड़ा, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह सरप्राइज उसकी सच्चाई को बेनकाब कर देगा।

देखें वीडियो
 


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए। एक तरफ जहां बड़ी संख्या में लोग महिला की समझदारी और आत्मसम्मान की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि उसे कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए था। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स ने इस “शांत लेकिन सटीक बदले” को सराहा और महिला को “बॉस लेडी” और “क्वीन” जैसे खिताब दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें