फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर की पौड़ी पर कहां से आई ये रेलवे पटरी? 175 साल पुराना है इतिहास, जानें क्यों साल में सिर्फ 20 दिन आती है नज

Mon, 16 Nov 2026 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: हरिद्वार की हर की पौड़ी पर गंगा के बीच दिखाई देने वाली करीब 175 साल पुरानी नैरो गेज पटरी कभी ट्रेन चलाने के लिए नहीं बनाई गई थी। गंगा नहर के निर्माण के दौरान इससे हाथ गाड़ियों के जरिए सामान ढोया जाता था। यह पटरी साल में एक बार गंगा बंदी के दौरान करीब 20 दिनों के लिए दिखाई देती है।
 
विज्ञापन
गंगा के बीच दिखा रेलवे ट्रैक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार का नाम आते ही सबसे पहले मां गंगा और हर की पौड़ी की तस्वीर आंखों के सामने आती है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने और मां गंगा की आरती देखने पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी हर की पौड़ी पर गंगा के बीच एक ऐसा रेलवे ट्रैक भी मौजूद है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। खास बात यह है कि इस पटरी पर आज तक कोई ट्रेन नहीं चली। यह न तो रेलवे की मुख्य लाइन का हिस्सा रही और न ही कभी यात्री ट्रेनें यहां से गुजरीं। इसके बावजूद इसका इतिहास करीब 175 साल पुराना बताया जाता है। इन दिनों इस रेलवे ट्रैक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन


ट्रेन चलाने के लिए नहीं बनाई गई थी पटरी
दरअसल, हर की पौड़ी पर दिखाई देने वाली यह पटरी अंग्रेजों के जमाने की बताई जाती है। इसका निर्माण करीब 1850 के आसपास हुआ था। उस समय हरिद्वार में गंगा नहर बनाने का काम चल रहा था। निर्माण के दौरान भारी मात्रा में पत्थर, मिट्टी और दूसरी सामग्री को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की जरूरत थी। इसी काम को आसान बनाने के लिए यहां नैरो गेज यानी छोटी पटरी बिछाई गई थी। इस पर हाथ से चलने वाली छोटी गाड़ियों के जरिए निर्माण सामग्री ढोई जाती थी। यानी इसका इस्तेमाल रेलवे की तरह यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए कभी नहीं हुआ।




11 महीने पानी के नीचे दबी रहती है पटरी
इस पटरी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह साल के ज्यादातर समय लोगों की नजरों से दूर रहती है। करीब 11 महीने तक गंगा के पानी और रेत के नीचे दबी रहने के बाद यह साल में एक बार दिखाई देती है। दरअसल, गंगा की अस्थायी बंदी के दौरान जब नदी के घाटों की सफाई और मरम्मत का काम किया जाता है, तब पानी कम होने पर यह पुरानी पटरी सामने आ जाती है। इस दौरान करीब 20 दिनों तक लोग इसे देख सकते हैं। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण पटरी पर जंग और टूट-फूट भी दिखाई देती है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
 वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी। पोस्ट के कैप्शन में बताया गया कि हर साल दशहरा से दिवाली के बीच गंगा की अस्थायी बंदी के दौरान यह पटरी दिखाई देती है। इस दौरान गंगा घाटों की सफाई और मरम्मत के साथ आगामी कुंभ मेले 2027 से जुड़े काम भी किए जाते हैं।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गंगा मैया का पानी कितना साफ है। वहीं, दूसरे ने उम्मीद जताई कि काश गंगा का पानी हमेशा इतना ही साफ रहे। एक अन्य यूजर ने पटरी की मजबूती पर हैरानी जताते हुए लिखा कि इतने वर्षों बाद भी यह दिखाई दे रही है। वहीं, कुछ लोगों ने इसके पुराने इतिहास को लेकर भी अपनी दिलचस्पी दिखाई। भले ही आज इस पटरी पर कोई गाड़ी नहीं चलती, लेकिन यह हरिद्वार के इतिहास का एक खास हिस्सा है। यही वजह है कि साल में कुछ दिनों के लिए दिखाई देने वाला यह पुराना ट्रैक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें