ये तो आप जानते ही होंगे कि शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर शेर झुंड में ही क्यों नजर आते हैं? वैसे तो धरती पर शेरों का अस्तित्व काफी पुराना है, लेकिन उनके इतिहास के बारे में जानना बेहद ही मुश्किल है, क्योंकि जानवरों के जीवाश्म ज्यादातर मिलते नहीं हैं। हालांकि कुछ साल पहले ब्रिटेन की डरहम यूनिवर्सिटी के डॉक्टर रॉस बारनेट ने दुनियाभर के म्यूजियम में रखे विभिन्न प्रजातियों के शेरों के जीवाश्म का अध्ययन किया था, जिसके मुताबिक आधुनिक शेरों का इतिहास करीब 1,24,000 साल पुराना है।