क्या अब नहीं होगी बारिश? बेहद अहम हैं आने वाले दिन, अल नीनो के खतरनाक प्रभाव को लेकर बड़ा अलर्ट
- फोटो : AI
El Nino: भारतीय मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव दिखने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अल-नीनो अब अपना सबसे खतरनाक रूप दिखाने वाला है। इस बीच मानसून एक्सिस (कम दबाव वाली हवाओं का क्षेत्र) उत्तर भारत के मैदानों की तरफ से दक्षिण की ओर चला गया। अभी यह मध्य भारत से होकर जा रहा है, जिसका असर देशभर के मौसम पर देखने को मिलेगा। आने कुछ दिन मानसून के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे तय होगा कि अगस्त का मौसम का कैसा रहेगा।
मानसून ट्रफ के उत्तर से हटकर उत्तर भारत के मैदानों और मध्य भारत की तरफ आने पर नमी वाली पूर्वी हवाओं का उत्तर भारत के मैदानों पर प्रभाव बढ़ जाता है। इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में बारिश होती है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अब नम पूर्वी हवाओं का प्रभाव आ चुका है। इससे साफ है कि अगले कुछ दिनों में यहां मध्यम सक्रिय मानसून पैटर्न दिखेगा। इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में एक-दो छोटे बारिश का दौर दिखेगा। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। लेकिन बारिश छिटपुट होगी और पूरे इलाके में नहीं बल्कि 30-50 फीसदी क्षेत्रों में ही बारिश होगी। इस दौरान भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।