फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: कौन हैं एंजेला और इवान? 1454 फीट ऊंचाई पर की सगाई, वीडियो वायरल होने के बाद दुनियाभर में हो रही चर्चा

Sun, 05 Jul 2026 11:22 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। यह एक कपल की सगाई का वीडियो है। इसमें कपल ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल न्यूयाॅक के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के सबसे ऊपर चढ़कर सगाई की है। 
विज्ञापन
कौन हैं एंजेला और इवान? 1454 फीट की ऊंचाई पर सगाई, - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral: प्यार में लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लोग अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन एक रूसी कपल ने ऐसा कुछ किया, जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया और उनकी वीडियो वायरल हो गया। इस हैरतअंगेज पर जोखिम भरे हरकत के लिए हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, इस कपल ने न्यूयॉर्क की 1,454 फीट ऊंची एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की खतरनाक ऊंचाई पर चढ़कर सगाई की है।  यह दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में से एक है। यह कपल मौत को मात देकर अपने प्यार का इजहार करता है। आइए जानते हैं  कि आखिर कौन है यह कपल? 

कौन है कपल?  

यह रूस के मशहूर रूफटॉपर्स एंजेला निकोलाउ और इवान बीरकुस हैं। इन दोनों ने न्यूयॉर्क की 1,454 फीट (करीब 443 मीटर) ऊंची एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की खतरनाक ऊंचाई पर अपने प्यार का इजहार किया। लेकिन नीचे उतरते ही दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह नजारा किसी हॉलीवुड फिल्म का सीन से कम नहीं है।
विज्ञापन

 

Viral Video: बेटी की आंखों से छलका पिता के 35 वर्षों के संघर्ष का दर्द, ऑटो चलाकर उनके सपनों को दिए पंख

पिछले 10 साल से दोनों  दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों, क्रेनों और टावरों पर बिना किसी सेफ्टी हार्नेस के चढ़ाई कर चुके हैं। इसके कारण इनकी दुनिया के सबसे चर्चित रूफटॉपर कपल में गिनती है। इनकी प्रेम कहानी काफी अलग है। इन पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। 

Heatwave: दुनिया में बढ़ते तापमान के बीच जलवायु परिवर्तन ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, क्या खत्म हो जाएगी पृथ्वी?

कैसे एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर चढ़े?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों रात में इमारत के भीतर छिप गए और सुबह तक का इंतजार किया । फिर मौका मिलते ही बिना इजाजत इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से यानी स्पायर (एंटीना) तक पहुंच गए। करीब 1,454 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद दोनों ने एक बैनर खोला, जिस पर लिखा था जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर भारी पड़ती है, तब दुनिया में शांति आती है। अब दोनों का यह स्टंट दुनिया में चर्चा का विषय बन चुका है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें