छह दिनों तक सांस को रोक सकता है ये जीव, जानिए कैसे रहता जिंदा
- फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: दुनियाभर में कई जीव जन्तु पाए जाते हैं। हर जीव की अपनी एक खासियत होती है। इनमें कई जीव जहरीले होते हैं, तो कई जीवों को देखकर लोग डरते हैं, लेकिन वह किसी को नुकसान नहीं पहुंच जाते हैं। कई जीवों की खासियत जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको एक अनोखे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो छह दिन तक साल लिए बिना रह सकते हैं।
बिना सांस लिए इंसान के लिए जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन यह जीव छह दिन तक बिना सांस लिए रह सकता है। यह जीव जहरीला भी होता है। अगर यह किसी को यह डंक मार देता है, तो वो उसके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।
इन अनोखे जीव का नाम बिच्छू है, जिसके फेफड़ों की बनावट अलग होती है। इसे बुक लंग्स कहा जाता है। इनके फेफड़े किताब के पन्नों की तरह मुड़े हुए होते हैं, जिससे यह लंबे समय तक हवा को अपने अंदर रोक सकते हैं।
Viral Video: कभी देखा है सांप को जम्हाई लेते हुए? देखने वालों की फटी रह गई आंखें, जानें क्या है पीछे का राज?
बुक लंग्स की वजह से बिच्छू के फेफड़ों में हवा स्टोर होती है। इसके कारण वह छह दिनों तक बिना हवा अंदर लिए जीवित रह सकता है। बिच्छू की सबसे खात बात यह है कि पूरे एक साल तक बिना खाना खाए रह सकता है। इसे बहुत कम पानी की भी जरूरत होती है। मुश्किल परिस्थितियों में यह आराम से जीवित रह सकता है।
Viral Video: गले में काला नाग लटकाए लड़की बनवा रही थी वीडियो, फिर आगे जो हुआ नहीं होगा यकीन...
बिच्छू की सबसे अनोखी खासियत यह भी है कि जब यह अल्ट्रावायलेट लाइट के संपर्क में आता है तो इसका शरीर चमकने लगता है। बिच्छूओं में 'इंडियन रेड स्कॉर्पियन' नाम का बिच्छू सबसे अधिक जहरीला होता है। यह मूलत: भारत में ही पाया जाता है। भारत समेत दक्षिण एशिया के देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाने वाला यह बिच्छू अगर किसी इंसान को काट ले तो 72 घंटे में उसकी मौत निश्चित है।