फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कैफे वाले ने पत्नी को कहा सुंदर तो पति का ठनका माथा, काउंटर पर पहुंचकर कहा- बोला तो बोला कैसे

Tue, 08 Jul 2025 01:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखता है कि पति गुस्से में कैफे वालों से भिड़ते हुए कहता है कि किसी अनजान महिला को इस तरह सुंदर कहना ठीक नहीं है। वह कहता है कि यह कोई और देश नहीं है, यहां किसी महिला के बारे में ऐसे नहीं बोल सकते, जिसे आप जानते तक नहीं।
विज्ञापन
बीवी को सुंदर कहने पर भड़का लड़का - फोटो : एक्स@ArtOfDialogue_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक विदेशी कैफे में हुई एक मामूली सी बातचीत अचानक तीखा विवाद बन गई, जब एक पति अपनी पत्नी के साथ खाने आया और वहां मौजूद एक कर्मचारी ने उसकी पत्नी को सुंदर कह दिया। इस एक शब्द ने माहौल ही बदल दिया। पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने तुरंत उस कर्मचारी से तीखी बहस शुरू कर दी। इतना ही नहीं, काउंटर पर मौजूद बाकी दो कर्मचारी भी इस झगड़े में घिर गए। पति की नाराजगी इतनी अधिक थी कि तीनों को मिलकर उससे माफी मांगनी पड़ी। हालांकि, माफी के बावजूद ग्राहक शांत नहीं हुआ और करीब तीन मिनट तक लगातार सवाल करता रहा कि "तूने बोला तो बोला कैसे?" तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


पत्नी के खूबसूरत कहने वालों पर भड़का पति
वीडियो में साफ दिखता है कि पति गुस्से में कैफे वालों से भिड़ते हुए कहता है कि किसी अनजान महिला को इस तरह सुंदर कहना ठीक नहीं है। वह कहता है कि यह कोई और देश नहीं है, यहां किसी महिला के बारे में ऐसे नहीं बोल सकते, जिसे आप जानते तक नहीं। इसके जवाब में कैफे कर्मचारी सफाई देते हैं कि उनका इरादा कुछ गलत कहने का नहीं था, लेकिन फिर भी वे माफी मांगते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
करीब 3 मिनट 11 सेकंड लंबा यह वीडियो यहीं खत्म होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसने भारी बवाल खड़ा कर दिया है। X पर @ArtOfDialogue_ नामक अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया, जिसमें लिखा गया, "ग्राहक अपनी पत्नी को सुंदर कहने पर पोपआइज के कर्मचारियों से भिड़ गया।" वीडियो को अब तक 54 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है और 5,500 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
लोग इस वीडियो पर अपने-अपने नजरिए से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वो बस अपनी पत्नी का सम्मान कर रहा था और यह जताना चाह रहा था कि जब कोई महिला कुछ खरीद रही हो तो इस तरह के कमेंट्स करना ठीक नहीं है, चाहे उसने जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया दे दी हो।" एक और ने कहा, "मैं नहीं समझ पाऊंगा कि कोई अपनी पत्नी को सुंदर कहने पर नाराज क्यों होता है। यह तो एक तारीफ है।" एक यूजर ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "भाई को शायद लगा वो दिल्ली में है।" वहीं, एक और यूजर की राय थी, "या तो वो शख्स बहुत असुरक्षित महसूस कर रहा था या उसे यह बात हजम नहीं हो रही थी कि किसी और ने उसकी पत्नी को सुंदर कहा।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें