आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो हमें मनोरंजन करते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं और समाज में इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। खासकर जब बात जरूरतमंदों की मदद से जुड़े वीडियो की हो तो लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। ये वीडियो न सिर्फ लोगों को भावुक कर देते हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करते हैं कि वे भी मदद का हाथ बढ़ाएं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर हर कोई भावुक हो रहा है और इंसानियत की असली तस्वीर सामने आ रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक बुजुर्ग फुटपाथ पर बैठे हैं। उनकी हालत देखकर किसी का भी दिल पसीज सकता है। वे बिस्किट को पानी में डुबोकर खा रहे हैं। वीडियो देखने से यह भी साफ होता है कि यह बुजुर्ग देख नहीं सकते यानी वे नेत्रहीन हैं। उनकी लाचारी और तकलीफ देखकर किसी का भी मन भर आएगा।
वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप
इसी दौरान वहां एक शख्स आता है। उसके हाथ में खाने की थाली होती है। वह बुजुर्ग के पास आकर साइड में अपने जूते उतारता है और उसी के पास जमीन पर बैठ जाता है। इसके बाद वह थाली खोलकर बड़े प्यार से बुजुर्ग को अपने हाथों से खाना खिलाता है। इस दौरान उसके चेहरे पर अपनापन साफ नजर आता है। इतना ही नहीं, वह खुद भी वहीं बैठकर बुजुर्ग के साथ खाना खाता है। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं।
लोगों ने वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
खाना खिलाने के बाद वह शख्स बुजुर्ग को कुछ पैसे भी देता है और उन्हें गले लगाता है। यह पल बेहद भावुक कर देने वाला है। वीडियो में दिखाया गया यह छोटा सा काम इंसानियत की बड़ी मिसाल बन गया है। शायद यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रहा है और लगातार वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में तारीफों की बरसात कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि “आप इन लोगों के लिए जमीन पर ही स्वर्ग बना रहे हैं।” तो किसी ने कहा, “भाई जैसा आपका नाम वैसा आपका काम। अल्लाह आपको और नवाजे। आप मेरे लिए प्रेरणा हो।” ऐसे कमेंट्स से पता चलता है कि लोग इस नेक काम को कितनी इज्जत और प्यार दे रहे हैं।