फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़कियों ने तोड़ा ट्रैफिक नियम तो महिला पुलिस ने जड़ा जोरदार तमाचा, लोग बोले-हाथ नहीं उठाना चाहिए

Wed, 25 Jun 2025 09:55 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: क्लिप में यह भी देखा गया कि महिला पुलिसकर्मी बेहद कठोर लहजे में सवाल कर रही है, “गाड़ी चलाना आता है? बैठती कैसे हो? घरवालों को क्या बताया? अगर हादसा हो जाता तो तुम्हें कौन पहचानता? अपने पापा का नंबर दो, मां को कॉल करो।”
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़ - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के महानगरों में ट्रैफिक की समस्या आम है और मुंबई जैसे शहरों में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करना जरूरी हो गया है। लेकिन जब ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने वाली पुलिस खुद कानून हाथ में ले ले तो यह एक गंभीर मुद्दा बन जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के लातूर से सामने आया है, जहां एक महिला ट्रैफिक कांस्टेबल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने स्कूटी पर सवार तीन लड़कियों को रोका और उनमें से एक को सरेआम थप्पड़ मार दिया। घटना के अनुसार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने न केवल लड़कियों को रोका बल्कि उन पर गुस्सा दिखाते हुए सड़क पर ही उनकी डांट-फटकार भी कर दी।
 

पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़
क्लिप में यह भी देखा गया कि महिला पुलिसकर्मी बेहद कठोर लहजे में सवाल कर रही है, “गाड़ी चलाना आता है? बैठती कैसे हो? घरवालों को क्या बताया? अगर हादसा हो जाता तो तुम्हें कौन पहचानता? अपने पापा का नंबर दो, मां को कॉल करो।” यह सारा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन


महिला पुलिस ने किया था लड़कियों का पीछा
जानकारी के अनुसार महिला पुलिस ने लड़कियों का पीछा कर उन्हें पकड़ा और सड़क पर ही थप्पड़ मार दिए। यह पूरी घटना लोगों की नजरों में तब आई जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो के साथ लिखा गया, "महाराष्ट्र में एक लड़की और महिला ट्रैफिक पुलिस के बीच झगड़ा, लड़की से सड़क पर कुछ गलती हुई थी।" इस वीडियो को अब तक 26 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 700 से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया है और 50 से ज्यादा लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

लोगों ने महिला पुलिस के हरकत की आलोचना की
वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। एक ओर कई यूजर्स महिला पुलिस की इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कानून के रक्षक को किसी भी नागरिक पर हाथ उठाने का हक नहीं है। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, “गलती चाहे जो भी हो, थप्पड़ मारना किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता।” वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि लड़कियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। उनका मानना है कि अगर सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाया जाएगा तो न केवल उनकी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें