दिल्ली मेट्रो न सिर्फ आपको अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाती है, बल्कि जब आप एक बार मेट्रो में बैठ गए तो आपके भरपूर मनोरंजन की गारंटी होती है। सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो की कई रील्स और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहते हैं। कई बार लोग मेट्रो में डांस करते हुए नजर आते हैं तो कभी किसी की तीखी बहस भी हो जाती है। हालांकि, आज हम आपको जिस वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, वह न तो किसी डांस के बारे में हैं और न ही किसी क्लेश को लेकर है। हाल ही में, एक लड़की टब लेकर मेट्रो में घुसती है और लोगों से खचाखच भरी मेट्रो में उसे सीट नहीं मिलती है तो वह कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर हर कई लड़की की तारीफ कर रहा है। आइए जानते हैं की वीडियो में क्या दिखाया गया है।
लड़की के जुगाड़ की सब कर रहे तारीफ
हाल ही में, दिल्ली मेट्रो में एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जो न तो किसी झगड़े से जुड़ा है और न ही डांस से, लेकिन फिर भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। इस बार एक लड़की मेट्रो में टब लेकर चढ़ गई, और उसकी हरकतों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कुछ दिन पहले ही मेट्रो में दो लड़कों के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला था। दोनों ने अपनी शर्ट उतार दी थी और एक-दूसरे को कमॉन-कमॉन कहकर भिड़ने की चुनौती दे रहे थे। उस घटना पर लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई थी और मेट्रो प्रशासन से सख्त एक्शन की मांग की थी। लेकिन इस बार ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ। बल्कि इस बार जो हुआ, वो कुछ हटकर था।
लड़की के दिमाग की कर रहे हैं खूब सराहना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की को देखा जा सकता है जो काले कपड़ों में नजर आ रही है और मेट्रो में सफेद बोरी के साथ आती है। इस बोरी में एक प्लास्टिक का टब रखा होता है। लड़की उस टब को बाहर निकालती है और फिर उसी पर बैठ जाती है। ऐसा करते ही आस-पास के यात्री उसे देखकर हंस पड़ते हैं और दिलचस्प बात यह है कि इन सभी रिएक्शंस को कैमरे में कैद कर लिया जाता है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि यह एक पहले से प्लान किया गया वीडियो है।
वीडियो पर लोगों ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया
इस वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर @Rawat_1199 नामक यूजर ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वाह क्या दिमाग लगाया है।” वीडियो को अब तक छह लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 800 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 70 से ज्यादा लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने DMRC को टैग करते हुए लिखा, “आपके नियमों के मुताबिक मेट्रो में फर्श पर बैठना मना है, कृपया इस पर कार्रवाई करें।” किसी और ने लिखा, “दिमाग तो वाकई कमाल का है।” एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “अब तो इंट्रोवर्ट्स सोशल मीडिया से ब्रेक लेने लगे हैं।” वहीं एक यूजर ने सराहना करते हुए लिखा, “जुगाड़ तो शानदार निकाला है।”