फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

February 2026: इस साल फरवरी है बेहद खास, हफ्ते के हर दिन 4-4 बार आएंगे, क्या 823 साल में पहली बार होगा ऐसा?

Sat, 31 Jan 2026 06:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

February 2026: सोशल मीडिया पर फरवरी 2026 को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। फरवरी 2026 में चार रविवार, चार सोमवार, चार मंगलवार और हफ्ते के हर दिन चार-चार बार आएंगे। दावा किया जा रहा 823 में एक बार ऐसा होता है। आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है...
विज्ञापन
इस साल फरवरी में हफ्ते के हर दिन 4-4 बार आएंगे, क्या 823 साल में पहली बार होगा ऐसा? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

February 2026: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर फरवरी 2026 को लेकर एक दावा किया जा रहा है। दावे में कहा जा रहा है कि यह कोई आम महीना नहीं है, बल्कि 823 साल बाद आने वाला एक चमत्कारी महीना है। बताया जा रहा है कि फरवरी 2026 में चार रविवार, चार सोमवार, चार मंगलवार और हफ्ते के हर दिन चार-चार बार आएंगे। 

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा था कि फरवरी 2026 में 25 घंटे का एक दिन होगा। अब सवाल है कि क्या यह सच में कोई कोई खगोलीय चमत्कार है? वैज्ञानिकों और गणितज्ञों की बात से पूरा सच सामने आ गया है। 

सोशल मीडिया पर 2026 के फरवरी महीने का कैलेंडर शेयर किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस महीने हफ्ते के सभी सातों दिन चार-चार बार आएंगे, जो 823 साल में एक बार होने वाला दुर्लभ संयोग है। वायरल दावों ने लोगों को भ्रम में डाल दिया है और बिना किसी जांच-पड़ताल के मैसेज को खूब शेयर किया जा रहा है। लेकिन यह सच्चाई नहीं है।  
विज्ञापन


Iran-US Tension: क्यों ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पेंटागन में बढ़ी पिज्जा की बिक्री? क्या है युद्ध से संबंध

विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी 2026 एक सामान्य महीना है, क्योंकि 2026 कोई लीप ईयर नहीं है। गैर-लीप ईयर में फरवरी में 28 दिन होते हैं। 28 दिन यानी पूरे चार हफ्ते। एक हफ्ते में सात दिन होते हैं, इसलिए 28 दिन के महीने में हर दिन रविवार से शनिवार तक ठीक चार-चार बार आता है।

Snake Ear: सांप के नहीं होते हैं कान, तो कैसे सुनता है आवाज? जानकर हो जाएंगे हैरान 

यही नियम हर नॉन-लीप ईयर की फरवरी पर लागू होता है। इसमें न तो कोई दुर्लभ गणितीय संयोग है और न ही कोई खास कैलेंडर अलाइनमेंट। इसके कारण ही वैज्ञानिक और गणितज्ञ पूरी तरह सामान्य मानते हैं। यह कहना है कि 823 साल में एक बार ऐसा होता है, यह पूरी तरह गलत है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें