क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके?
- फोटो : एक्स/@Cockroach4India
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके?
- फोटो : एक्स/@Cockroach4India
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो?
कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो भी काफी मजेदार अंदाज में बनाया गया है। पार्टी खुद को सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी बताती है। इसके कुछ वादों में रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देने, संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक जैसी बातें शामिल हैं।
आखिर कौन हैं अभिजीत?
अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए। अभिजीत ने अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस की ड्रिगी ली है।
Viral: मां की खतरनाक सींग में फंसी बछड़े की गर्दन, वीडियो में देखें कैसे की शख्स ने इनकी मदद
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने 2020 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ भी किया है। इसके साथ ही अभिजीत दिल्ली के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशंस एडवाइजर के तौर पर भी काम किया है।