नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर बैन लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग सरकार का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर पड़े। इस दौरान बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। नेपाल में हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों के बीच Gen Z की चर्चा खूब हो रही है। विभिन्न न्यूज चौनलों से लेकर बड़े बड़े न्यूज पोर्टल हर कोई Gen Z की बात कर रहा है।
इस शब्द के चर्चा में होने के पीछे का एक बड़ा कारण ये है कि नेपाल सरकार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में ज्यादातर इसी जनरेशन के लोग शामिल हुए हैं। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर Gen Z जनरेशन कौन है? आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलाावा मिलेनियल्स से लेकर जनरेशन अल्फा तक की A B C D भी जानेंगे।