फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के फायदे तो सुने होंगे, लो अब नुकसान भी जान लो

Sun, 14 Jan 2018 10:03 AM IST
रामजी द्विवेदी, अमर उजाला
विज्ञापन
milk
विज्ञापन
जर्मनी, न्यूजीलैंड में हुए शोधों के बाद वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि गाय के दूध के सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि नुकसान भी है। चौंक गए न ये बात जानकर...
विज्ञापन

cow
सभी गायों का दूध फायदेमंद नहीं होता है। गायों का दूध दो प्रकार का होता है ए-वन और ए-टू। जर्मनी, न्यूजीलैंड में हुए शोधों से साबित हुआ है कि गाय का ए-टू दूध गुणकारी है तो वहीं ए-वन दूध से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। 
 
विदेशी गायों से मिलने वाला दूध ए-वन होता है। इस दूध में बीसीएम-7 तत्व (बीटा केसोमार्फिन) होता है, जो मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। वहीं देसी गाय का दूध ए-टू होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।  

भारत में गिर गाय, साहिबाल, माझी गीर गाय, गिर होस्टीन जैसी देसी गायों से मिलने वाला दूध ए-टू होता है। 

 

milk
इस दूध में ओमेग्रा थ्री तत्व पाया जाता है जो दिल की हिफाजत करता है। इसमें एलडीएल (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन), बीटा केरोटीन (बच्चो की हाइट बढ़ाना, आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभदायक), सीएलए (कांजिवेटेड लिनोटिक एसिड) शुगर पर नियंत्रण करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं।

ए-वन दूध से कई बीमारियां
22 साल की रिसर्च के बाद न्यूजीलैंड में ‘डेविल इन द मिल्क’  पुस्तक प्रकाशन में ए-वन और ए-टू दूध का जिक्र किया गया। इसमें बताया गया है कि  ए-वन दूध में पाया जाने वाला बीसीएम -7 (बीटा केसोमार्फिन) तत्व खून में घुलने के बाद बीसीएम-7 कंपाउंड बनाता है। 

​खून के माध्यम से यह तत्व दिमाग तक पहुंच जाता है। इससे कई गंभीर बीमारियां होती हैं। इसका असर हृदय, लिवर और पैंक्रियाज पर पड़ता है। बच्चों में तो यह डायबिटीज का सबब भी बन सकता है।
विज्ञापन

cow
कोट
पशु चिकित्साधिकारी के डॉ. एसपी वर्मा, ए-वन दूध पीने से कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। देसी गायों का ए-टू दूध लाभदायक है।  

एक्सपर्ट कमेंट-
सीएसए पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विभाग के डॉ. रामजी गुप्ता विदेशी गाय का दूध नुकसानदायक है। अगर क्रॉस ब्रीड गाय के दूध का सेवन किया जाए तो वह फिर भी बेहतर है क्योंकि उस दूध में हानिकारक तत्व नहीं होता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें