फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का गटक जाता है पूरा कैन, लड़की से नहीं गटकी जाती एक गोली भी

Tue, 23 Jun 2015 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है दुनिया का सबसे बड़ा मुंह वाला लड़का, अंगोला देश का रहने वाला फ्रांसिस्को डोमिंगो। आप जान कर हैरान हो जाएंगे कि इसके मुंह की लंबाई 17 सेंटीमीटर 4 इंच है।
विज्ञापन


इसकी इस खासियत के लिए इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो चुका है। जिसे यह अपना सपना सच होना जैसा मानते हैं। आम मुंह वाला इंसान एक बार में दो-चार कौर ही खा पाता होगा लेकिन ये महाशय तो कोलड्रिंक का पूरा का पूरा कैन अपने मुंह में रख लेते हैं। अब इसी से आप इसके मुंह की चौड़ाई का अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन

बॉयफ्रेंड भी उड़ा देता है मजाक

जब दुनिया के सबसे बड़े मुंह का रिकॉर्ड है तो जाहिर है सबसे छोटे का भी होगा। ये है दुनिया की सबसे छोटे मुंह वाली लड़की। दक्षिण कोरिया की रहने वाली इस लड़की के मुंह की लंबाई 3 सेंटीमीटर है। जबकि एक साधारण इंसान के मुंह की लंबाई अमूमन 7 सेंटीमीटर होती है। यानी इसके मुंह की लंबाई से दुगने से भी ज्यादा।

छोटा मुंह होने का दुख जताते हुए यह बताती है कि इसे सैंडविच, बर्गर खाने में बहुत दिक्कत होती है। और तो और उसे अपने बॉयफ्रेंड को किस करने में भी मुश्किल होती है। यहां तक तो ठीक था लेकिन हद तो तब हो गई जब उसने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड भी उसे किस करते वक्त अक्सर मजाक में कह देता है कि ''तुम्हारे होंठ कहा हैं?''। वाकई, दुनिया में अजूबों की कोई कमी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें